1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हनी सिंह बॉडी में बाप है', बादशाह ने धाकड़ मसल्स में दिखाया लुक फिर भी होना पड़ रहा ट्रोल

'हनी सिंह बॉडी में बाप है', बादशाह ने धाकड़ मसल्स में दिखाया लुक फिर भी होना पड़ रहा ट्रोल

बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने अपना वजन घटाकर सभी को बीते दिनों चौंका दिया था। अब बादशाह ने धांसू मसल्स के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो वायरल हो रही हैं।

Badshah- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM बादशाह

बॉलीवुड के हिट सिंगर और रैपर बादशाह अपने चबी लुक और वायरल गानों के लिए पहचाने जाते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से अपनी फिटनेस और वजन घटाने को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में बादशाह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में बादशाह तगड़ी मसल्स के साथ अपनी धाकड़ बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देख उनके फैन्स भी चौंक गए। हालांकि कुछ लोग यहां भी बादशाह को ट्रोल करने से नहीं चूके और हनी सिंह को भी इस ट्रोलिंग में शामिल कर लिया। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि हनी सिंह भी बॉडी के मामले में बाप हैं।               

बादशाह की तस्वीरों को देख चौंक गए फैन्स

बादशाह की इन तस्वीरों में दिख रहा है कि कभी चबी दिखने वाले बादशाह धाकड़ बॉडी और तगड़ी मसल्स दिखा रहे हैं। बादशाह की इस धांसू बॉडी को देख फैन्स ने उनकी तारीफ करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं एक फैन ने लिखा कि बादशाह का लुक बहुत बदल गया है और अब शानदार लग रहा है। वहीं कुछ दूसरे फैन्स ने भी बादशाह की बॉडी की तारीफ की है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने बादशाह को जमकर ट्रोल भी कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'बादशाह का लुक बदल गया है लेकिन अच्छा नहीं लग रहा।' वहीं बादशाह की इन तस्वीरों पर कुछ फैन्स ने हनी सिंह को भी याद किया। एक यूजर ने इस तस्वीर के कमेंट में लिखा, 'हनी सिंह बॉडी में बाप हैं।' हालांकि ज्यादातर फैन्स ने बादशाह के नए लुक को खूब सराहा है। 

बीते दिनों भी लुक से सभी को चौंकाया

बता दें कि बादशाह  ने बीते कुछ दिनों पहले भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों को देख फैन्स को उनकी फिटनेस देखकर यकीन नहीं हुआ था। इन तस्वीरों में बादशाह बेहद पतली टी-शर्ट में नजर आ रहे थे। बादशाह खुद भी अपने वजन घटाने की जर्नी पर बात कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में बादशाह ने कहा था, 'वजन कम करने के कई कारण थे, उनमें से एक यह था कि मेरी नौकरी के लिए मुझे 120 मिनट तक मंच पर प्रदर्शन करना था, जिसके लिए मुझे सक्रिय रहना था। लॉकडाउन के बाद जब मैं प्रदर्शन करने के लिए मंच पर गया, तब मुझे एहसास हुआ कि मेरे पास पर्याप्त ताकत नहीं है। मैं 15 मिनट के भीतर ही हांफने लगता था। दूसरा कारण यह था कि मैं स्लीप एपनिया से पीड़ित था जो लगातार गंभीर होता जा रहा था। जो बहुत खतरनाक है।' अब बादशाह ने अपना वजन घटा लिया है। 

Latest Bollywood News