A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bobby IS BACK! 'एनिमल' के बाद अब 'बंदर' में दिखेगा बॉबी देओल का पागलपन, खूंखार ट्रेलर में दिखी डार्क दुनिया

Bobby IS BACK! 'एनिमल' के बाद अब 'बंदर' में दिखेगा बॉबी देओल का पागलपन, खूंखार ट्रेलर में दिखी डार्क दुनिया

'बंदर' फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में बॉबी देओल के साथ कई और सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है, जिसमें अनुराग कश्यप की डार्क फिल्मी दुनिया दिख रही है।

Bandar- India TV Hindi
Image Source : PRESS KIT बंदर का पोस्टर।

अपने धमाकेदार और विस्फोटक टीज़र से पूरे देश में तहलका मचाने के बाद, बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंदर' के मेकर्स ने आखिरकार इसका आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ढाई मिनट का यह ट्रेलर दर्शकों को एक ऐसी अनोखी दुनिया में ले जाता है जो अप्रत्याशित मोड़ों, बेबाक डायलॉग्स, बेहतरीन अभिनय और हल्के-फुल्के व्यंग्य से भरपूर है। इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि इसके जरिए कल्ट डायरेक्टर अनुराग कश्यप और अभिनेता बॉबी देओल पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। 'एनिमल' और 'द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड' जैसी सुपरहिट फिल्मों की कतार के बाद बॉबी देओल इस फिल्म में एक बिल्कुल ही अलग अपरंपरागत और अनोखे अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान हैं।

सस्पेंस और पागलपन से भरी है बॉबी देओल की भूमिका

ट्रेलर की शुरुआत से लेकर अंत तक दर्शकों की उत्सुकता बनी रहती है। निर्देशक अनुराग कश्यप ने बॉबी देओल को अभिनय करने के लिए एक ऐसा खुला आसमान दिया है, जैसा शायद ही पहले किसी डायरेक्टर ने दिया हो। बॉबी ने भी इस मौके का भरपूर फायदा उठाया है। फिल्म में वे एक ऐसे गुजरे जमाने के मशहूर स्टार की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी बची-कुची शोहरत के सहारे जी रहा है। वह स्टेज पर बेहद घमंडी और आत्मविश्वास से भरा दिखता है, लेकिन असल जिंदगी में बेहद अकेला है। वह डेटिंग ऐप्स पर लड़कियों को राइट स्वाइप करता है जिनके नाम तक उसे याद नहीं रहते। लेकिन तभी उसकी जिंदगी में एक ऐसा नाम आता है, जो उसके लिए बड़ी मुसीबत बन जाता है और उसके पीछे पुलिस लग जाती है। ट्रेलर में जिस शख्स को देखकर हम हंस रहे होते हैं, वह कुछ ही मिनटों में सलाखों के पीछे पहुंच जाता है। वास्तविक घटनाओं से प्रेरित 'बंदर' की कहानी एक ऐसे सिस्टम को दिखाती है जो हमेशा सही नहीं होता।

शानदार स्टारकास्ट और इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस स्पाई-डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म में सिर्फ बॉबी देओल ही नहीं, बल्कि कई बेहतरीन कलाकारों की फौज शामिल है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, ऋद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले जैसे मंझे हुए कलाकार अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। 'बंदर' का निर्देशन जहां अनुराग कश्यप ने किया है, वहीं इसकी कड़क कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो इससे पहले 'पाताल लोक', 'कोहरा' और 'उड़ता पंजाब' जैसी कल्ट सीरीज और फिल्में लिख चुके हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

इस फिल्म का निर्माण निखिल द्विवेदी की कंपनी 'सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स' द्वारा किया गया है और इसे 'ज़ी स्टूडियोज' का बड़ा सपोर्ट हासिल है। कई बड़े अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स का चक्कर काटने और वहां तारीफें बटोरने के बाद फिल्म 'बंदर' 5 जून, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें: सिनेमाघरों से लेकर OTT तक, इस शुक्रवार रिलीज हो रही हैं 11 धमाकेदार फिल्में और सीरीज, वीकेंड पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज

Mirzapur The Movie: विंटेज अंदाज में होगी 'मिर्जापुर' की वापसी, मुन्ना भैया की मौत पर रोए थे फैंस, अब नए ट्विस्ट के साथ करेंगे भौकाली धमाका

Latest Bollywood News