माधुरी दीक्षित को आज भी ‘दिलों की रानी’ कहा जाता है। उनकी बेहतरीन अदाकारी और मंत्रमुग्ध कर देने वाली खूबसूरती ने उन्हें दुनियाभर में एक खास मुकाम दिलाया है। यह कहने में कोई दोराय नहीं कि उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और उनकी उपलब्धियां इसका सीधा प्रमाण हैं। एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत हैं और एक दौर था जब उनका स्टारडम भी अलग स्तर पर था। लोकप्रियता को देखते हुए यह कल्पना करना कठिन है कि कोई उनके वेडिंग प्रपोजल को कोई कैसे ठुकरा सकता है, लेकिन एक बार ऐसा हुआ है और एक्ट्रेस को बड़ा रिजेक्शन फेस करना पड़ा। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
इस सिंगर से फैमिली तय कर रही थी रिश्ता
बहुत कम लोग जानते हैं कि माधुरी के माता-पिता चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडकर से हो। माधुरी एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन परिवार से थीं और उनके माता-पिता फिल्मों में उनके करियर को लेकर आश्वस्त नहीं थे। जब माधुरी यंग थीं तो उनके पिता ने उनके लिए एक आदर्श जीवनसाथी की तलाश शुरू कर दी थी, ताकि वह जल्द ही घर बसा लें। उन्हें सुरेश वाडकर शादी के लिए एक परफेक्ट लड़के लगे थे और यहां तक कि माधुरी भी उनसे शादी के लिए तैयार थीं। एक्ट्रेस को सुरेश काफी पसंद आए थे, जबकि ही दोनों के बीच 11 साल का अंतर था। इसके बाद भी माधुरी शादी के लिए हंसी-खुशी राजी हो गई थीं। एक्ट्रेस इंडस्ट्री में एंट्री कर चुकी थीं और वो अपनी जगह बना रही थीं। उस दौर में वो मेगा स्टार नहीं थी।
Image Source : Instagramमाधुरी दीक्षित और सुरेश वाडेकर।
ये कहकर किया था रिजेक्ट
हैरानी की बात यह रही कि सुरेश वाडकर ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। उन्होंने इसका कारण यह बताया कि माधुरी बहुत दुबली थीं। यह बात माधुरी और उनके परिवार को जरूर दुखी कर सकती थी, लेकिन यही इनकार भविष्य में उनके लिए सौभाग्यशाली साबित हुआ। इसके बाद माधुरी ने फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी ऊंचाइयां छुईं कि वह देश की सबसे चहेती अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। बाद में 1999 में उन्होंने अमेरिका में बसे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी की। आज उनके दो बेटे हैं अरिन और रयान। अमेरिका में काफी अरसा बिताने के बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड में वापसी कर चुकी हैं। शादी के बाद काम-काज छोड़ वो अमेरिका में बस गई थी।
आखिरी बार इस फिल्म में आईं नजर
कई सालों के बाद माधुरी दीक्षित ने 'आजा नचले' से इंडस्ट्री में वापसी की। फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन इसी बीच वो कई डांस रियलिटी शो की जज बनकर आने लगीं। उन्हें 'झलक दिखलाजा' ने दोबारा घर-घर में फेमस नाम बना दिया। इसके बाद से ही एक्ट्रेस लगातार एक्टिव हैं और उन्हें आखिरी बार कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया 3' में देखा गया था।
Latest Bollywood News