बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का 29 मार्च, 2026 को निधन हो गया। उनकी अचानक हुई मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। उन्होंने सिर्फ 43 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया और अपनी पत्नी -बच्चे को अकेले छोड़ गए, जहां राहुल के फैंस और साथी कलाकार अभी भी इस दुख से निकलने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं एक्टर की इंस्टाग्राम पर की गई आखिरी पोस्ट सामने आई है। राहुल बनर्जी का ये आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राहुल बनर्जी की मौत के आखिरी पोस्ट वायरल
दिवंगत एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी ने अपनी मौत से 1 दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जो वायरल हो रहा है। बता दें कि राहुल के इंस्टाग्राम हैंडल पर 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स और एक हजार से ज्यादा पोस्ट हैं। उनके अकाउंट पर आखिरी पोस्ट राहुल और 'सहज कथा' अकाउंट की एक जॉइंट पोस्ट है। 'सहज कथा' राहुल का पॉडकास्ट शो था। इस क्लिप में राहुल एक्टर और राजनेता ब्रत्या बासु के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
राहुल बनर्जी का आखिरी पॉडकास्ट शो
इंस्टाग्राम के एक छोटे से वीडियो में राहुल को ब्रत्या बासु से यह पूछते हुए देखा जा सकता है कि अलग-अलग लोगों से न्योता मिलने के बाद भी वह थिएटर परफॉर्मेंस में शामिल होने से मना क्यों कर देते हैं। जब ब्रत्या उनके सवाल का जवाब देते हैं तो राहुल अपने मेहमान की बात ध्यान से सुनते हैं और जरूरत पड़ने पर अपनी बात भी रखते हैं। पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने दर्शकों से यूट्यूब पर पूरा एपिसोड देखने के लिए भी कहा, जो दो दिन पहले 27 मार्च को रिलीज हुआ था। वहीं बंगाली एक्टर राहुल ने अपनी मौत से चार दिन पहले 25 मार्च को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। इस पोस्ट में उन्हें अपने साथी अभिनेताओं के साथ देखा गया था।
राहुल बनर्जी का शानदार करियर
राहुल अरुणोदय बनर्जी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर और सम्मानित अभिनेताओं में से एक थे। उनके अभिनय के सफर की शुरुआत तब हुई थी, जब वह सिर्फ तीन साल के थे। उस समय उन्होंने एक थिएटर ग्रुप के साथ एक नाटक में काम किया। फिर उन्होंने टेलीविजन में काम किया, लेकिन राहुल को असली पहचान 'Khela' नाम के शो से मिली थी। राहुल ने 2008 की फिल्म 'चिरोदिनी तुमी जे आमार' में अपनी भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा वह 'लव सर्कस', 'शोना मोन बोली तोमाय', 'आबार आशबो फिरे', 'गोरे गोंडोगोल' और 'जातिश्वर' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके थे। राहुल ने कई टीवी सीरियल में भी काम किया, जिनमें 'तुमी आश्वे बोले', 'देशेर माटी', 'स्वप्नो उड़ान' और 'लालकुठी' भी शामिल है।
ये भी पढे़ं-
राहुल बनर्जी के निधन से टूटीं पत्नी प्रियंका सरकार, फैंस से की खास अपील, इमोशनल पोस्ट वायरल
'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताना पड़ा भारी, विवादों में फंसी अनीत पड्डा की बहन रीत, इंस्टाग्राम से हुईं गायब
Latest Bollywood News