Bipasha Basu brought New Car: बिपाशा बसु और करण सिंह सरकार सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। यह बॉलीवुड की सबसे हॉट और खूबसूरत जोड़ी मानी जाती है। बीते साल नवंबर 2022 में शादी के लंबे समय बाद दोनों पेरेंट बने हैं। उनकी बेटी देवी के जन्म के बाद वह लगातार उसकी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते हैं। अब इस कपल ने अपनी बेटी देवी के लिए एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे 'देवी की नई सवारी' बोल रहे हैं।
1 करोड़ की कार
अपने परिवार के साथ यादगार सफर और कंफर्ट का लुत्फ उठाने के बीच यह जोड़ा सोमवार को नई ऑडीक्यू7 घर लेकर आया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज शेयर की। बिपाशा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने परिवार के लिए एक नई कार का स्वागत किया। इस मौके पर कपल ने शोरूम में कार को रिवील किया और केक काटा। आपको बता दें कि AudiQ7 की कीमत तकरीबन 92 हजार है, जो सड़क पर आते-आते तकरीबन 1 करोड़ की पड़ जाती है।
देवी की नई सवारी
वीडियो में हम देख सकते हैं कि करण सिंह ग्रोवर ने नई कार के आगे नारियल फोड़ा और कार की पूजा की। वे हर पल में खुश नजर आ रहे हैं। बिपाशा ने इसे शेयर करते हुए 'देवी की नई सवारी' कहा। उन्होंने लिखा, "देवी की नई सवारी। दुर्गा दुर्गा। हमारे लिए इसे इतना खास बनाने के लिए @audi_mumbaiwest को धन्यवाद #audiq7 #devibasushgrover #newcar।"
फैंस ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो साझा करने के तुरंत बाद, उनके फैंस ने प्यार की बौछार करते हुए नई कार के लिए बधाई दीं। एक फैन ने लिखा, "मेरी नन्ही मिट्ठू 'देवी' को उसकी पहली कार के लिए बधाई और ढेर सारा प्यार।" एक अन्य फैन ने लिखा, "ईश्वर आप दोनों को और भी बहुत कुछ दें।"
Image Source : InstagramBipasha Basu and Karan Singh Grover
Image Source : InstagramBipasha Basu and Karan Singh Grover
'आदिपुरुष' से लेकर 'पुष्पा 2' तक, ये धांसू फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी तहलका; धुआंधार कमाई करने के लिए है तैयार
पहले मदर्स डे पर किया एंजॉय
इसी बीच बिपाशा ने हाल ही में अपना पहला मदर्स डे मनाया। उन्होंने देवी के साथ एक प्यारा सा वीडियो साझा किया और एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा। उनकी पोस्ट में लिखा था, "यह अब तक का सबसे वास्तविक एहसास है जिसे मैंने महसूस किया है... हर दिन... हर पल देवी के साथ। मां बनना मेरे लिए सबसे अच्छी बात है। वह शुद्ध आनंद और आनंद है। पापा @iamksgofficial और देवी हैं। जब से हम सोकर उठे हैं तब से मामा के लिए फैशन शो कर रहे हैं... अपने सारे कपड़े मामा को समर्पित कर रहे हैं। और आज मामा के सारे काम कर रहे हैं। मामा बनना अद्भुत है।"
मुसलमानों से नफरत...! ये क्या बोल गए Naseeruddin Shah, एक्टर के बयान ने मचाई खलबली
Latest Bollywood News