A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वो फिल्म जिसे लेकर बिपाशा बसु को मिली थी चेतावनी, रिलीज होने पर करियर की पलट गई दशा-दिशा

वो फिल्म जिसे लेकर बिपाशा बसु को मिली थी चेतावनी, रिलीज होने पर करियर की पलट गई दशा-दिशा

बिपाशा बसु ने हाल ही में अपनी उस फिल्म के बारे में खुलासा किया, जिसे करने से उन्हें सब इनकार कर रहे थे। उनके मैनेजर ने भी उन्हें इस फिल्म को ना करने की सलाह दी थी, लेकिन फिर भी वह अपने फैसले पर अड़ी रहीं।

Bipasha Basu- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM बिपाशा बसु।

बिपाशा बसु को फिल्म इंडस्ट्री में 2 दशक से ज्यादा का समय हो गया है। उन्होंने 2001 में 'अजनबी' से अपना डेब्यू किया था, जिसके बाद वह कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं। बिपाशा ने जब बॉलीवुड में एंट्री ली, उन्हें इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में गिना जाता था। उन्होंने 2000 के दौर में ऐसे रोल चुने, जो उस दौर की अभिनेत्रियां आसानी से नहीं चुनती थीं। यही नहीं, साल 2003 में बिपाशा ने एक ऐसी फिल्म की, जिसे करने को लेकर उन्हें सबने चेतावनी दी थी। यहां तक कि उनकी मैनेजर ने भी उन्हें ये फिल्म ना करने को कहा था।

बिपाशा बसु ने इस फिल्म में निभाया था बोल्ड किरदार

बिपाशा बहुस ने हाल ही में उस फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने टाइम्स नाउ के साथ बातचीत के दौरान बताया कि वह 'जिस्म' को अपने करियर का एक महत्वपूर्ण चैप्टर मानती हैं। हालांकि, उनके जिस भी जानने वाले को इस फिल्म के बारे में पता चला, उसने उन्हें एडल्ट कंटेंट के कारण इस प्रोजेक्ट को न करने की सलाह दी थी। अब बिपाशा ने 'जिस्म' करने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बात की है।

मैनेजर ने भी 'जिस्म' ना करने की दी थी सलाह

बिपाशा ने कहा, "जिस्म के दौरान मैं पीक पर थी, ऐसे में हर कोई मुझसे कह रहा था कि तुम एडल्ट कंटेंट वाली फिल्म नहीं कर सकती। तुम भी अब एक टिपिकल हिंदी हीरोइन की तरह हो, जो लोगों के दिलों में बस चुकी है। और मैंने कहा, मुझे बस कहानी बहुत पसंद आई। मैंने सोच लिया था कि मैं इस फिल्म के साथ आगे बढ़ूंगी और इसे करूंगी। सभी ने मुझे ऐसा करने से मना किया। मेरे मैनेजर को लगा कि मैं पागल हो गई हूं।"

मेरे करियर के लिए लकी रही जिस्म- बिपाशा

उन्होंने कहा, "लेकिन यह मेरे लिए कारगर रहा और फिर चीजें बदल गईं। फिल्म में लोगों को मेरा लुक इतना पसंद आया कि उस समय औरतों ने मेरे जैसे बाल रखने शुरू कर दिए। ब्रॉन्ज मेकअप करना शुरू कर दिया, क्योंकि यह सिग्नेचर स्टाइल बन गया था। ऐसा कोई स्टीरियोटाइप नहीं था कि औरतें नेगेटिव रोल नहीं कर सकती हैं। जिस्म के बाद ये सब बदल गया। ये फिल्म मेरे लिए एक सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है।

2003 में रिलीज हुई थी जिस्म

बता दें, अमित सक्सेना द्वारा निर्देशित 'जिस्म' 2003 में रिलीज हुई थी, जिसमें बिपाशा बसु के साथ जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की, जिसका फायदा बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम को भी मिला। इस फिल्म ने जॉन और बिपाशा के करियर को बढ़ावा दिया।

Latest Bollywood News