1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: अपने बेबाक अंदाज की वजह से बॉलीवुड की सनसनी बन गई थीं बिपाशा बसु, देखिए दिलकश तस्वीरें

Birthday Special: अपने बेबाक अंदाज की वजह से बॉलीवुड की सनसनी बन गई थीं बिपाशा बसु, देखिए दिलकश तस्वीरें

 बिपाशा बसु ने जब बॉलीवुड में एंट्री की तो अपनी बोल्ड अदाओं और दिलकश अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। बिपाशा स्क्रीन पर  जितनी हॉट और बोल्ड थीं ऑफस्क्रीन भी वो उतनी ही बेबाक रही हैं। 

बिपाशा बसु- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- BIPASHA BASU बिपाशा बसु

Happy Birthday Bipasha Basu: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु 7 जनवरी को 43 साल की हो रही हैं। बिपाशा बसु ने जब बॉलीवुड में एंट्री की तो अपनी बोल्ड अदाओं और दिलकश अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। बिपाशा स्क्रीन पर  जितनी हॉट और बोल्ड थीं ऑफस्क्रीन भी वो उतनी ही बेबाक रही हैं। अपने इंटरव्यूज में बिपाशा ने हमेशा दिल खोलकर बातें की हैं और अपनी बेबाकी से लोगों को हैरान कर दिया। बिपाशा आज भी बेहद हॉट एंड ग्लैमरस लगती हैं। 

बिपाशा बसु ने टीवी के मशहूर एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की है। शादी के बाद एक्ट्रेस ने नाम बदलकर बिपाशा बसु सिंह ग्रोवर कर लिया था। बिपाशा ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगू, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है। बिपाशा बसु 6 बार फिल्मफेयर के लिए नामांकित हो चुकी हैं, बिपाशा ने एक फिल्मफेयर अपने नाम भी किया है।

बिपाश के जन्मदिन पर आज हम आपको दिखाते हैं उनकी कुछ दिलकश तस्वीरें-

 

Latest Bollywood News