1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन रहे पापा, बेटे का हीरो बनना नहीं था गंवारा, 20 साल चली तकरार, फिर प्रेग्नेंट हीरोइन से शादी ने काटा बवाल

भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन रहे पापा, बेटे का हीरो बनना नहीं था गंवारा, 20 साल चली तकरार, फिर प्रेग्नेंट हीरोइन से शादी ने काटा बवाल

बॉलीवुड का एक एक्टर ऐसा है, जिसने फिल्मों में आने के लिए अपने पिता से पंगा लिया था। इसका अंजाम ये हुआ कि क्रिकेटर पिता ने 20 साल तक बात नहीं की। पिता से रिश्ते सुलझे तो एक्टर की शादी चर्चा में रही।

bishan singh bedi angad bedi neha dhupia- India TV Hindi
Image Source : ANGAD BEDI/INSTAGRAM अंगद बेटी, बिशन सिंह बेदी और नेहा धूपिया।

बॉलीवुड में अक्सर 'हीरो का बेटा हीरो' बनता है, लेकिन आज हम एक ऐसे कलाकार की बात कर रहे हैं, जिनके पिता देश के एक महान क्रिकेटर थे, पर इस बेटे ने बल्ला छोड़ कैमरे के आगे खड़े होने की ठानी। हम बात कर रहे हैं अभिनेता अंगद बेदी की, जिनके पिता स्बिशन सिंह बेदी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान थे। क्रिकेट की विरासत को आगे बढ़ाने के बजाय, अंगद ने अपने दिल की सुनी और अभिनय को अपना करियर चुना। उनकी यह राह आसान नहीं थी, उन्हें न सिर्फ संघर्ष करना पड़ा, बल्कि अपने पिता की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा।

पिता थे नाराज, 20 साल तक नहीं हुई बात

बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टिंग में आने से पहले अंगद बेदी ने दिल्ली के लिए अंडर-19 स्तर तक क्रिकेट खेला था। लेकिन उनके दिल में हमेशा से अभिनेता बनने का सपना पल रहा था। अंगद ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह 17 साल की उम्र से ही एक्टिंग का सपना देखते थे और उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्में देखकर बहुत कुछ सीखा। जब उन्होंने यह बात अपने पिता को बताई कि वह एक्टर बनना चाहते हैं तो बिशन सिंह बेदी बहुत नाराज हुए। अंगद ने बताया कि इस फैसले के कारण उनके पिता ने लगभग 20 साल तक उनसे बात नहीं की। आखिरकार, दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ही वो शख्स थे, जिन्होंने पिता और बेटे के बीच सुलह कराई।

यहां देखें पोस्ट

संघर्ष से सफलता की ओर

अंगद बेदी ने साल 2004 में मलयालम लघु कहानी पर आधारित फिल्म 'काया तारण' से अपने अभिनय की शुरुआत की। 'काया तारण' और एक छोटे से टीवी शो के बाद, उन्हें 2011 में रेमो डिसूजा की फिल्म 'F.A.L.T.U.' से बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से 'पिंक' (2016), 'डियर जिंदगी' (2016), 'सूरमा' (2018) और 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' (2020) जैसी सफल फिल्मों में अपनी जगह बनाई। भले ही वह अभी भी इंडस्ट्री में अपनी पूरी पहचान बनाने के लिए प्रयासरत हैं, पर उनकी मेहनत दिखाई देती है।

शादी को लेकर बनी सुर्खियां

अंगद बेदी की निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। साल 2018 में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया से अचानक शादी करके सबको चौंका दिया। उनकी शादी इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि अंगद का नोरा फतेही के साथ ब्रेकअप हुआ था और उसके तुरंत बाद उन्होंने नेहा से शादी कर ली। शादी के कुछ ही महीनों बाद यह खुलासा हुआ कि नेहा धूपिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। एक सोहा अली खान संग इंटरव्यू में नेहा ने बताया था कि उनके परिवार ने उन्हें शादी करने के लिए केवल 72 घंटे का समय दिया था। आज यह कपल एक बेटी और एक बेटे के साथ एक खुशहाल जीवन जी रहा है। जब तक बिशन सिंह बेदी जीवित रहे, उन्होंने नेहा धूपिया और उनके बच्चों संग अच्छा वक्त गुजारा। इसकी झलकियां इंस्टाग्राम पर देखने को मिलती हैं।

ये भी पढ़ें: 'मां कसम खाओ नहीं पलटोगे', युजवेंद्र ने ली धनश्री की चुटकी, फिर झट से डिलीट कर दिया पोस्ट, तेज हो गईं अटकलें

13 की उम्र में बनी स्टार, सगे भाई संग रोमांस कर हिलाया बॉलीवुड, फिर जिंदगी ने ली ऐसी करवट जिसकी नहीं थी उम्मीद

Latest Bollywood News