1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'महावतार नरसिम्हा' के बाद अब इस फिल्म ने मचाया तहलका, 3 हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई, धड़ल्ले से बिक रही टिकटें

'महावतार नरसिम्हा' के बाद अब इस फिल्म ने मचाया तहलका, 3 हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई, धड़ल्ले से बिक रही टिकटें

'महावतार नरसिम्हा' के बाद अब दर्शकों के दिलों-दिमाग में एक और फिल्म का नाम बस चुका है जो तीन हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। इसकी कहानी ने लोगों का दिमाग हिला दिया है। अब इस फिल्म को कन्नड़ के बाद मलयालम, तेलुगू और तमिल में भी रिलीज कर दिया गया है।

su from so blockbuster film- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@RAJBSHETTY सु फ्रॉम सो

अश्विन कुमार निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' का जलवा 18 दिन बाद भी कायम है। इस फिल्म ने भारत में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और अभी भी लोग इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहे हैं। इसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है, जिसका सबूत इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है। अब 'महावतार नरसिम्हा' के क्रेज के बीच सिनेमाघरों में एक नई फिल्म दस्तक दे चुकी है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाएंगे। हम बात कर रहे हैं दीपक राय पनाजे, और राज बी शेट्टी स्टारर 'सु फ्रॉम सो' की, जिसे 25 जुलाई को ही रिलीज किया गया है। रिलीज के बाद से ही 'सु फ्रॉम सो' काफी चर्चा में है। इसकी कहानी इतनी बेहतरीन है कि आप इसका अंत बिना देखे नहीं रह पाएंगे।

इस फिल्म की कहानी ने जीता दिल

ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' के बाद से लोग अब साउथ की हर भाषा की फिल्में देख रहे हैं। ये फिल्म अपनी दमदार कहानी की वजह से लोगों को बहुत पसंद आ रही है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्तों में तहलका मचा दिया है। पहले दिन 'सु फ्रॉम सो' बैंगलोर में 70 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी, लेकिन इसने सबी का दिल जीत लिया और अब इस फिल्म के धड़ल्ले से टिकट बिक रहे हैं। बड़ी-बड़ी फिल्मों के सिनोमघरों में लगे होने के बावजूद दर्शकों की भीड़ इसी फिल्म को देखने के लिए टिकटें खरीद रहे हैं। इसे इतना पसंद किया गया कि मेकर्स ने अब कर्नाटक के बाद देश के हर थिएटर में फिल्म को रिलीज कर दिया। इसमें कुछ ऐसा दिखाया गया है, जिसे सिनेमा प्रेमी शायद ही कभी भूले पाएंगे। हाल ही में इसी इंडस्ट्री से आई एनिमेशन फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने भी वैसा ही कमाल किया था। अब ये कन्नड़ फिल्म भी इसी रास्ते पर चल रही है।

4 करोड़ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

एक्टर-डायरेक्टर जे पी थुमिनाड की फिल्म 'सू फ्रॉम सो' कन्नड़ इंडस्ट्री की नई सरप्राइज हिट बन चुकी है। अब 17 दिनों में इस हॉरर कॉमेडी ने भारत में कुल 74.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हाल ही में, फिल्म का तेलुगु और मलयालम संस्करण भी रिलीज हुआ है। हाल ही में निर्देशक राज बी शेट्टी ने फिल्म का बजट 4.5 करोड़ बताया था। पहले फिल्म का बजट 3 करोड़ बताया जा रहा था, लेकिन अब निर्देशक ने खुद खुलासा किया है कि फिल्म में निवेश थोड़ा ज्यादा हो गया है। 'सू फ्रॉम सो' में जे पी तुमिनाडु, शनील गुरु, प्रकाश थुमिनाद, दीपक राय पनाजे, और राज बी शेट्टी हैं। इस फिल्म का निर्देशन जे पी तुमिनाडु ने ही किया है और इसका निर्माण लाइटर बुद्धा फिल्म्स ने किया है।

सु फ्रॉम सो को मिली धांसू रेटिंग

जे पी तुमिनाडु द्वारा निर्देशित इस हॉरर कॉमेडी को IMDb पर 8.7 रेटिंग मिली है। वहीं बात करें 15 करोड़ के बजट में बनी 'महावतार नरसिम्हा' की तो इसने 16 दिनों में 145.9 करोड़ रुपये कमा लिए है। वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 17वें दिन दुनिया भर में 169.65 का कलेक्शन कर लिया है। इसे IMDb पर 9.8 रेटिंग मिली है।

Latest Bollywood News