A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आश्रम' के प्रमोशन के बीच बॉबी देओल को आया वर्टिगो अटैक, बोले- बहुत घबराहट हुई...डर गया था

'आश्रम' के प्रमोशन के बीच बॉबी देओल को आया वर्टिगो अटैक, बोले- बहुत घबराहट हुई...डर गया था

बॉबी देओल ने हाल में ही अपने फैंस को हैरत में डाल दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्टिगो अटैक का दर्द झेला है। इस वर्टिगो अटैक के बाद उनकी हालत कैसी हो गई थी, ये भी एक्टर ने खुद बयां किया है।

Bobby Deol vertigo attack- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM बॉबी देओल।

बॉबी देओल की बहुप्रतीक्षित सीरीज एक बदनाम 'आश्रम सीजन 3 पार्ट 2' रिलीज हो गई है। लोगों को ये शो काफी पसंद आ रहा है। बॉबी देओल के बाबा निराला वाले किरदार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। शो की चर्चाओं के बीच बॉबी देओल भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में बॉबी देओल ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें शो के प्रमोशन के दौरान एक ऐसा अनुभव हुआ जिससे वो काफी परेशान हो गए। इसके चलते एक्टर के पसीने छूट गए थे और उन्हें काफी ज्यादा घबराहट हुई थी। एक्टर ने ये भी कहा कि उन्हें डर का अनुभन हुआ था। 

आया था वर्टिगो अटैक

फिल्मफेयर को दिए गए एक इंटरव्यू में अभिनेता बॉबी देओल ने बताया कि कैसे पहली बार 'आश्रम' का प्रचार करते समय घबराहट के कारण उन्हें चक्कर आ गया था। बॉबी देओल ने वर्टिगो अटैक के बारे में खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अभी भी प्रमोशन के दौरान घबराहट महसूस होती है तो बॉबी ने बताया कि उन्हें कैसा महसूस हुआ था। उन्होंने कहा, 'यह पहली बार था जब मैं एक खलनायक की भूमिका निभा रहा था और मैं निश्चित रूप से नर्वस था। मुझे याद है कि जिस दिन मैं इसका प्रचार कर रहा था - मुझे वर्टिगो अटैक आया था क्योंकि मुझे वर्टिगो की समस्या है। मुझे लगता है कि इस तरह के किरदार को निभाने पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया होगी, इस बारे में बहुत घबराहट और डर था।' बता दें, वर्टिगो अटैक के दौरान आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है और ऐसा लगता है कि दुनिया घूम रही है।

यहां देखें पोस्ट

खुद पर नहीं रह जाता भरोसा

बॉबी देओल ने आगे कहा कि कई बार अभिनेता दूसरों से इतने प्रभावित हो जाते हैं कि उन्हें अपनी क्षमताओं पर भरोसा ही नहीं रहता। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि एक अभिनेता के लिए सबसे कमजोर बिंदु तब होता है जब उनका दिमाग खराब हो जाता है और वे जो हासिल करने में सक्षम हैं, उस पर विश्वास करना बंद कर देते हैं। इसका नतीजा ठीक नहीं होता। कई लोग जो चाहते हैं, उसे पाने के लिए मेहनत करने के बजाय आसान रास्ता चुन लेते हैं। फिर उन्होंने कहा कि बाबा निराला का किरदार निभाना उनके लिए आसान विकल्प नहीं था क्योंकि वह अपना करियर फिर से शुरू कर रहे थे और उन्होंने एक ऐसी भूमिका चुनी थी जिसमें उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया था।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

बता दें, 'आश्रम सीजन 3 पार्ट 2' से पहले 'डाकू महाराज' और 'कंगुवा' में एक्टर नजर आए। दोनों ही फिल्मों में उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया था। इससे पहले एक्टर 'एनिमल' में भी काफी पसंद किया गया था। अब जल्द ही बॉबी देओल 'हाउसफुल 5', 'वेलकम टू द जंगल' और 'हरि हरा मल्लू' में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News