1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड पर कोरोना का कहर: शिल्पा शिरोडकर के बाद नोरा फतेही भी हुईं संक्रमित

बॉलीवुड पर कोरोना का कहर: शिल्पा शिरोडकर के बाद नोरा फतेही भी हुईं संक्रमित

शिल्पा पहली इंडियन सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने सबसे पहले कोविड वैक्सीन लगवाई थी। इस साल जनवरी में उन्होंने चीन का ‘सिनोफार्म’ टीका लगवाया था।

<p>शिल्पा शिरोडकर और...- India TV Hindi
Image Source : INST/SHILPA SHIRODIKAR/ NORA FATEHI शिल्पा शिरोडकर और नोरा फतेही

Highlights

  • शिल्पा ने साल 1989 में फिल्म भ्रष्टाचार के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखा था
  • शिल्पा लास्च फिल्म गज गामिनी में नजर आई थीं
  • शिल्पा ने टीवी में भी काम किया है

‘हम’, ‘आंखें’ और ‘खुदा गवाह’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं शिल्पा शिरोडकर कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। इस बात की जानकारी शिल्पा ने खुद गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी।

शिल्पा शिरोडकर ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "कोविड पॉजिटिव #day4। सभी सुरक्षित रहें, कृपया कोरोना वैक्सीन लगवाएं और सभी नियमों का पालन करें...आपकी सरकार जानती है कि आपके लिए सबसे अच्छा क्या है। सभी को ढेर सारा प्यार।" 


शिल्पा पहली इंडियन सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने सबसे पहले कोविड वैक्सीन लगवाई थी। इस साल जनवरी में उन्होंने चीन का ‘सिनोफार्म’ टीका लगवाया था। 

शिल्पा ने साल 1989 में फिल्म भ्रष्टाचार के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। वह लास्च फिल्म गज गामिनी में नजर आई थीं।शिल्पा ने टीवी में भी काम किया। उन्होंने एक मुट्ठी आसमान और सिलसिला प्यार का जैसे शोज में काम किया है।

इन दिनों महाराष्ट्र में लगातार कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं।महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 3,900 मामले सामने आए, जिनमें से 85 लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए।

वहीं दिलबर गर्ल नोरा फतेही भी संक्रमण की चपेट में आ गईं हैं।नोरा के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है और बताया है कि नोरा अभी क्वारंटीन कर रही हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। 

नोरा के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, ''नोरा फतेही की ओर से मैं बताना चाहता हूं कि नोरा को 28 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया है।नोरा फतेही नियमों का पालन कर रही हैं। वह डॉक्टरों की निगरानी में क्वारनटीन हैं. साथ ही बीएमसी के साथ कोऑपरेट कर रही हैं।'' 

Image Source : inst/nora fatehi शिल्पा शिरोडकर के बाद नोरा फतेही भी हुईं संक्रमित

उन्होंने नोरा की वायरल हो रहीं फोटोज को लेकर भी  लिखा, ''कल से इंटरनेट पर नोरा की स्पॉटिंग की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह पहले के एक इवेंट की तस्वीरें हैं और नोरा हाल ही में कहीं कहीं बाहर नहीं गई हैं। हम रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सभी उन पुरानी तस्वीरों को इग्नोर करें।'' 

वहीं नोरा ने भी इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है।

Latest Bollywood News