25 सितारों से सजी 26 साल पुरानी फिल्म, सैफ अली खान को लेनी पड़ी थी नींद की गोलियां, आज भी मिसाल है फिल्म की कहानी
26 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'हम साथ साथ हैं' में 25 से ज्यादा बड़े सितारों ने काम किया था। आज भी इस फिल्म की दीवानगी कम नहीं हुई है।

बॉलीवुड में 90 का दशक काफी खास माना जाता है और इस समय की फिल्में आज भी लोगों के जहन में बसी हुई हैं। ठीक 26 साल पहले रिलीज हुई ऐसी ही एक फिल्म है जिसमें 25 फिल्मी सितारों ने काम किया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ सैफ अली खान समेत कुछ 25 से ज्यादा बड़े स्टार्स को कास्ट किया गया था। इस फिल्म के दौरान सैफ अली खान नींद की गोलियां खाकर शूट किया करते थे। इस फिल्म की कहानी आज भी लोगों के लिए मिसाल है। इस फिल्म का नाम है 'हम साथ साथ हैं' और आज 26 साल बाद भी इस फिल्म की दीवानगी साफ देखने को मिलती है।
26 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म
बता दें कि ये फिल्म 26 साल पहले साल 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था तो फैमिली ड्रामा के लिए खासे पहचाने जाते हैं। ये फिल्म भी एक शानदार परिवार की कैमिस्ट्री थी जिसमें प्यार, त्याग और भावनाओं की तकरार को बखूबी पर्दे पर उकेरा गया था। फिल्म में 25 से ज्यादा बड़े कालकार अहम किरदारों में नजर आए थे। सलमान खान, सैफ अली खान और मोहनीश बहल ने लीड रोल प्ले किया था। इसके साथ ही तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम कोठारी और करिश्मा कपूर ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था।
क्या थी फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी शुरू होती है रामकिशन से जो एक बिजनेसमैन है और अपनी दम पर एक व्यापार का बड़ा एंपायर खड़ा करता है। रामकिशन के किरदार को आलोकनाथ ने निभाया था। रामकिशन के तीन बेटे हैं सबसे बड़े बने थे मोहनीश बहल, उसके साथ सलमान खान और फिर सैफ अली खान। तीनों बेटों की शादी से लेकर उनके परिवार बसाने तक की कहानी बताती इस फिल्म में दिखाया गया है कि भारतीय संस्कृति में सामूहिक परिवारों की व्यवस्था को किस तरह सेलिब्रेट किया जाता रहा है। 90 के दशक में आई ये फिल्म लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है।
नींद की गोलियां खाते थे सैफ अली खान
बता दें कि सैफ अली खान की पत्नी अमृता सिंह ने भी इस फिल्म को लेकर बताया था कि सैफ शूटिंग के दौरान रात भर सोते नहीं थे। इसी कारण दिन में जब शूट होता था तो उन्हें काफी दिक्कतें आती थीं। इसके बदले सैफ अली खान को नींद की गोलियां खिलाकर रात में सुलाया जाता था ताकि अगले दिन ठीक से शूटिंग हो सके। सूरज बड़जात्या ने भी एक इंटरव्यू में इसको लेकर खुलकर बात की थी।
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी फिल्म
बता दें कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 17 करोड़ रुपयों के बजट में बनी ये फिल्म भारत में 66 करोड़ रुपयों की कमाई करने में सफल रही थी। इसके साथ ही वर्ल्डवाइड इस फिल्म की कमाई 81 करोड़ रुपयों के पार पहुंच गई थी। फिल्म को लोग आज भी प्यार करते हैं और सबसे पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाती है।
ये भी पढ़ें- बियर किंग है बॉलीवुड का ये खूंखार विलेन, चोग्याल वंश की राजकुमारी है हमसफर, बेटी की किलर ब्यूटी चुरा लेगी दिल