1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शेन वार्न के निधन से बॉलीवुड भी सदमे में, शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार, अजय देवगन समेत इन सेलेब्स ने जाहिर किया दुख

शेन वार्न के निधन से बॉलीवुड भी सदमे में, शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार, अजय देवगन समेत इन सेलेब्स ने जाहिर किया दुख

शिल्पा शेट्टी, सनी देओल और अरमान मलिक समेत तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं।

शेन वार्न - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- SHILPA SHETTY शेन वार्न के निधन से बॉलीवुड सदमे में

Highlights

  • शिल्पा शेट्टी ने शेन वार्न संग अपनी तस्वीर शेयर करके दुख जाहिर किया है।
  • अभिमन्यु दासानी, सनी देओल ने भी दुख जाहिर किया है।
  • 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से शेन वार्न का निधन हो गया।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज शेन वार्न के निधन ने हर क्रिकेट प्रेमी को दुखी कर दिया है। यकीन नहीं हो रहा है कि महज 52 साल के शेन वार्न अब इस दुनिया में नहीं रहे। वार्न टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा 708 विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

शेन वार्न के जाने से भारत के क्रिकेट फैंस भी दुख जाहिर कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स और भारतीय क्रिकेटर्स भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वो अब नहीं हैं। अक्षय कुमार, अजय देवगन, शिल्पा शेट्टी, सनी देओल और अरमान मलिक समेत तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। 

Latest Bollywood News