1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बीच सड़क पर स्कूटी रोककर अरिजीत सिंह ने किया ये काम, फैंस करने लगे सिंगर की तारीफ

बीच सड़क पर स्कूटी रोककर अरिजीत सिंह ने किया ये काम, फैंस करने लगे सिंगर की तारीफ

अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सिंगर अपनी सादगी से लोगों का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में अरिजीत सिंह कुछ ऐसा करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसकी फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।

Arijit Singh- India TV Hindi
Image Source : X इस वजह से अरिजीत सिंह की हो रही तारीफ

अपनी सुरीली आवाज और रोमांटिक गानों से करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड जगत के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह आज दुनिया में किसी परिचय के मोहताज नहीं है। ये उन गायकों में से एक हैं जिन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब इतने फेमस होने के बाद भी अरिजीत जमीन से जुड़े हैं। अकसर सिंगर से जुड़ी कोई न कोई ऐसी वीडियो सामने आती है, जो लोगों का दिल छू जाती है। ऐसे में हाल ही में एक बार फिर अरिजीत सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जो लोगों का दिल जीत रहा है।

अरिजीत ने सड़क पर बच्चों संग खेली होली

सामने आए इस वीडियो में अरिजीत सिंह सफेद कुर्ता-पायजामा पहने स्कूटी पर नजर आ रहे हैं। ये वीडियो होली के दौरान की है। जहां जाते हुए अरिजीत सिंह को सड़क पर कुछ बच्चे मिल जाते हैं, जो उन्हें  रंग लगाने के लिए रोकने लगते हैं। जिसके बाद अरिजीत सिंह बड़े ही विनम्रता से अपनी स्कूटी को रोकते हैं और बच्चों से बड़े ही प्यार से रंग लगवाते लेते हैं। इसके बाद अरिजीत सिंह बच्चों को होली की शुभकामनाएं भी देते हैं और वह वहां से रवाना हो जाते हैं। अब अरिजीत सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

फैंस के काॅमेंट

इतने स्टारडम और पॉपुलेरिटी के बावजूद भी अरिजीत सिंह बेहद साधारण इंसान है, इसका उदाहरण उनका ये वीडियो है। वीडियो में अपनी सादगी की वजह से सिंगर ने एक बार फिर से अपने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस अरिजीत सिंह के वीडियो पर जमकर काॅमेंट कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अरिजीत सिंह हीरा हैं।' एक ने लिखा, 'इनका दिल तो सोने का है।' एक ने लिखा, 'ये कितने सादगीभरे इंसान हैं।' वहीं एक यूजर ने काॅमेंट करते हुए लिखा है- 'दिल को छू लेने वाला गायक है।' इसी तरह से तमाम फैंस अरिजीत सिंह के इस सादगी भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। 

 

Latest Bollywood News