बॉलीवुड सितारों ने बढ़ाई शादी की शाम, जाह्नवी कपूर के डांस से गुलजार रहा समां, जूनियर ट्रंप ने भी लगाए ठुमके
अमेरिकी बिजनेसमैन की शादी में बॉलीवुड सितारों ने जोरदार डांस दिखाया है। उदयपुर में हो रही इस शादी में डोनाल्ड ट्रंप के बेटे भी शामिल हुए हैं।

उदयपुर में अमेरिकी बिलिनियर बिजेसमैन की शादी में डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन ने बॉलीवुड गानों पर किया जमकर डांस किया है। साथ ही यहां रणबीर सिंह से लेकर जाह्नवी कपूर ने अपने धमाकेदार डांस से समां गुलजार कर दिया था। 2 दिनों से चल रही ये शादी रविवार को अपना अंतिम रूप लेगी और सारी मुख्य रस्में अदा की जाएंगी। शादी का मुख्य कार्यक्रम रविवार को पिछोला झील के बीच स्थित जगमंदिर आइलैंड पैलेस में होगा।
बॉलीवुड सितारों ने बांधा समां
बता दे कि यहां शादी के प्रोग्राम्स में बॉलीवुड के फिल्मी सितारों ने भी अपने डांस से समां बांधा है। यहां करण जौहर से लेकर जाह्नवी कपूर और रणबीर सिंह ने जोरदार डांस दिखाया। यहां बजे बॉलीवुड गानों पर वरूण धवन, रणवीर सिंह, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीस जैसे कलाकारों ने अपनी अदाओं से महफिल लूट ली। यहां मौजूद रहे विदेशी मेहमानों ने भी भारतीय स्टाइल की शादी का आनंद उठाया। साथ ही यहां अमेरिका के राष्ट्रपि डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर ट्रंप भी मौजूद रहे और शादी में खुद भी डांस दिखाकर लोगों की तालियां बटोरीं।
आज होंगे हॉलीवुड सितारों के प्रदर्शन
शादी का मुख्य फंक्शन 23 नवंबर को पिछोला झील के बीच स्थित जगमंदिर आइलैंड पैलेस में होगा। हालांकि, बारात निकलने की सेरेमनी शनिवार शाम को 4 से 5.30 बजे तक होगी। जानकारी के अनुसार बारात सिटी पैलेस की बड़ी पाल से रामेश्वर घाट तक निकलेगी। साथ ही रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड स्टार के परफॉर्मेंस के बाद अब शनिवार देर रात को हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर का परफॉर्मेंस होगा। जेनिफर लोपेज मध्य रात्रि को उदयपुर पहुंची, होटल में उनका फूलों से स्वागत किया गया वही वहीं शनिवार दोपहर जस्टिन बीबर भी उदयपुर पहुंच गए। पधारो म्हारे देश की थीम पर रॉयल वेडिंग में आने वाले सभी मेहमानों का स्वागत किया गया। उदयपुर में मेहमान बाजी को देख सभी विदेशी महमान बड़े खुश नजर आए।
ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने कर ली सगाई? प्रेग्नेंसी रूमर्स पर भी तोड़ी चुप्पी, बोली- 'मैं बस...'