1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 44 की उम्र में किया डेब्यू, दूसरी ही फिल्म ने बना दिया एक्टिंग का किंग, कभी बेचा करता था नमकीन और केले के चिप्स

44 की उम्र में किया डेब्यू, दूसरी ही फिल्म ने बना दिया एक्टिंग का किंग, कभी बेचा करता था नमकीन और केले के चिप्स

40 साल के बाद जहां एक्टर्स के करियर की रफ्तार कम होने लगती है, वहीं इंडस्ट्री में एक कलाकार ऐसा है, जिसने 44 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखे और सफलता भी हासिल की। आज ये इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कलाकारों में गिने जाते हैं और बड़े-बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।

boman irani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@BOMAN_IRANI बोमन ईरानी।

बॉलीवुड में कुछ कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने 4-5 साल की उम्र से ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिए थे तो कुछ ने 18-20 साल की यंग एज में अपना करियर शुरू किया। लेकिन, क्या आप इंडस्ट्री के उस कलाकार के बारे में जानते हैं, जिसने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ही 44 साल की उम्र में की थी। जी हां, आमतौर पर जब एक्टर्स के करियर की रफ्तार धीमी पड़ने लगती है, इस अभिनेता ने उस उम्र में अपने करियर की शुरुआत की और भले ही इनका करियर देर से शुरू हुआ, लेकिन उन्होंने खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हम बात कर रहे हैं बोमन ईरानी की, जिन्होंने 44 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू किया था। आज बोमन ईरानी का जन्मदिन है, इस मौके पर आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

बचपन में ही पिता का हो गया था निधन

बोमन ईरानी तब बेहद छोटे थे, जब उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद बोमन की मां ने उन्हें अकेले ही पाला। बोमन बचपन में डिस्लेक्सिया से भी जूझ रहे थे, जिसके चलते उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। इस बीमारी के चलते अक्सर लोग उनका मजाक भी उड़ाते थे। ये सब देखने के बाद उनकी मां ने उन्हें स्पीच थेरेपी के लिए भेजना शुरू किया और धीरे-धीरे बोमन इस कंडीशन से बाहर आए और अपनी पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कमाई के लिए अलग-अलग रास्ते चुने। कभी बेकरी में काम किया, कभी चिप्स-नमकीन बेची तो कभी रेस्टोरेंट में बतौर वेटर काम किया।

होटल ताज में किया काम

बोमन ईरानी ने फिल्मों में आने से पहले मुंबई के फेमस ताज होटल में भी काम किया और यहां उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। लेकिन, यहां नौकरी के दौरान ही उनकी मां की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उन्हें अपने कंधों पर लेनी पड़ी। परिवार को समय देने और पैसे कमाने के लिए उन्होंने मां की बेकरी भी संभाली और 14 इसी में काम करते रहे। उनकी बेकरी में मुख्य रूप से चिप्स और नमकीन बनाई और बेची जाती थी।

एक्टिंग की ओर खिंचा चला जाता था मन

बोमन बचपन से ही एक्टर बनने का ख्वाब देखते आए थे, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने हंसराज सिंधिया से एक्टिंग के गुर सीख और थिएटर में काम करना शुरू कर दिया। इसी दौरान उनकी मुलाकात कुछ जाने-माने एक्टर्स और फिल्ममेकर्स से हुई, जिन्होंने उन्हें फिल्मों में रोल ऑफर करना शुरू कर दिया। शुरुआती दौर में तो उन्होंने कुछ ऑफर ठुकरा दिए क्योंकि उन्हें अपनी बेकरी संभालनी थी, लेकिन फिर 2011 में अभिनय की दुनिया में कदम रख ही दिए। शुरुआत में उन्होंने अंग्रेजी फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान 2003 में रिलीज हुई 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से मिली, जिसमें उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद वह कई हिट फिल्मो में नजर आए, जिमसें युवराज, तीन पत्ती, हाउसफउल से लेकर 3 ईडीयट्स जैसी फिल्में शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः 2018 में आई साइकोलॉजिकल थ्रिलर, शुरू से लेकर अंत तक उलझा रहेगा दिमाग, क्लाइमैक्स देख लगेगा 440 बोल्ट का झटका
Mr. India में श्रीदेवी की नाक में दम करने वाले बच्चे याद हैं? 1 ने छोड़ी एक्टिंग, बाकियों का ऐसा है हाल

Latest Bollywood News