1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रक्षाबंधन पर सेलिना जेटली हुईं भावुक, भाई विक्रांत की गैरमौजूदगी पर छलका दर्द, बोलीं- 'आपके बिना ये दिन अधूरा है'

रक्षाबंधन पर सेलिना जेटली हुईं भावुक, भाई विक्रांत की गैरमौजूदगी पर छलका दर्द, बोलीं- 'आपके बिना ये दिन अधूरा है'

सेलिना जेटली ने अपने भाई मेजर विक्रांत कुमार जेटली के साथ बचपन में मनाए गए रक्षाबंधन के त्योहारों को याद किया और अपने बाई की गैरमौजूदगी पर दुख जताया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके भाई के UAE में हिरासत में होने के कारण वह 2024 से उनसे नहीं मिल पाई हैं।

Celina Jaitly- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@CELINAJAITLYOFFICIAL रक्षाबंधन पर सेलिना जेटली को आई भाई विक्रांत की याद

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने रक्षाबंधन 2026 के मौके पर अपने भाई मेजर विक्रांत कुमार जेटली के लिए एक इमोशनल नोट लिखा। एक्ट्रेस ने अपने भाई से दूर रहने के दर्द के बारे में बात की और बचपन की यादों, उनके रिश्ते और माता-पिता की मौत के बाद साथ मिलकर झेले मुश्किल समय को याद किया। कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस ने बताया था कि पिछले 1 साल से ज्यादा समय से उनके भाई यूएई की जेल में बंद हैं और उन्होंने रिहाई के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

सेलिना जेटली रक्षाबंधन पर इमोशनल हुईं

एक इमोशनल मैसेज शेयर करते हुए सेलिना ने बताया कि उन्होंने 2024 से अपने भाई की आवाज नहीं सुनी है, न उन्हें देखा है और न ही उनसे मिली हैं। मेजर विक्रांत को यूनाइटेड अरब एमिरेट्स में हिरासत में रखा गया है। सेलिना ने लिखा, 'जब से मेरे भाई मेजर विक्रांत कुमार जेटली के बारे में खबर मुझे पहली बार 30 सितंबर 2024 को मिली तब से मैं खुद के सबसे दुखी रूप से ही मिली हूं।'

सेलिना जेटली का भाई की गैरमौजूदगी पर छलका दर्द

2001 की मिस इंडिया सेलिना ने आगे कहा कि जो कुछ भी कहा गया है। उसके बावजूद एक बहन के तौर पर उन्होंने जो कुछ भी मुमकिन था, वह सब किया है। उन्होंने लिखा, 'वही मेरे सब कुछ हैं। मेरे बेटों के अलावा वही मेरा परिवार हैं। मैं उनके साथ खड़ी हूं।' अपने भाई को अपनी जिंदगी का पहला प्यार बताते हुए, सेलिना ने एक स्पेशल फोर्स ऑफिसर के तौर पर देश के लिए उनकी हिम्मत, मजबूती और सेवा की तारीफ की। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें उन दोनों के साथ बिताए छोटे-छोटे पल कितनी शिद्दत से याद आते हैं। इस इमोशनल पोस्ट में सेलिना ने अपने गुजर चुके माता-पिता को भी याद किया और उनसे गुजारिश की कि वे मेजर विक्रांत को आशीर्वाद दें और उन्हें इस मुश्किल दौर से गुजरने की हिम्मत दें।

सेलिना जेटली का वर्क फ्रंट

एक्ट्रेस सेलिना छह साल बाद राम कमल मुखर्जी की फिल्म 'सिस्टर निवेदिता' से हिंदी सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। यह फिल्म सिस्टर निवेदिता की जिंदगी पर आधारित है, जिनका असली नाम मार्गरेट नोबल था और जो स्वामी विवेकानंद की सबसे समर्पित शिष्याओं में से एक बनीं।

ये भी पढ़ें - 'जंग के मैदान से सलाखों तक...' 444 दिन से UAE की जेल में बंद है इस एक्ट्रेस का भाई, अब आई आखिरी कॉल की याद

Latest Bollywood News