A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Confirmed: प्रेग्नेंट हैं काजल अग्रवाल, पति गौतम किचलू ने इंस्टाग्राम पर की पुष्टि

Confirmed: प्रेग्नेंट हैं काजल अग्रवाल, पति गौतम किचलू ने इंस्टाग्राम पर की पुष्टि

अभिनेत्री काजल अग्रवाल पिछले साल अक्टूबर में गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधी और अब इस कपल ने फैंस को ये खुशखबरी दी।

Kajal Agrawal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KITCHLUG Confirmed: प्रेग्नेंट हैं काजल अग्रवाल, पति गौतम किचलू ने इंस्टाग्राम पर की पुष्टि

Highlights

  • काजल अग्रवाल और गौतम ने पिछले साल अक्टूबर में शादी रचाई
  • कपल ने फैंस को ये खुशखबरी नए साल के मौके पर दी

काफी अटकलों के बाद अभिनेत्री काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू ने नए साल के मौके पर ऐलान किया कि वे जल्द ही एक नन्हे मेहमान का वेलकम करने वाले हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गौतम किचलू ने काजल की एक तस्वीर को साझा करते हुए ये गुड न्यूज़ दी।

अभिनेत्री ने पिछले साल अक्टूबर में गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधी और अब इस कपल ने फैंस को ये खुशखबरी दी।

 इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद फैंस अभिनेत्री को बधाई देते हुए नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "आप दोनों के जीवन का सबसे खूबसूरत पल।" एक अन्य ने कहा, "विश्वास नहीं हो रहा है कि यह अब ऑफिशियल हो गया है।" 

काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू ने 30 अक्टूबर 2020 को मुंबई में एक निजी इवेंट में शादी रचाई। कपल की शादी में उनके करीबी दोस्तों और परिवार ने भाग लिया। काजल अग्रवाल और गौतम लंबे वक्त से दोस्त रहे और बाद में शादी कर ली।

वर्क फ्रंट की बात करें काजल अग्रवाल स्लाइस-ऑफ-लाइफ ड्रामा 'उमा' में मुख्य भूमिका निभाएंगी, जिसे फिल्म निर्माता सुजॉय घोष बना रहे हैं। 

Latest Bollywood News