Coolie Vs War 2 Day 2: रजनीकांत या ऋतिक, कौन बना बॉक्स ऑफिस का बादशाह? दूसरे दिन कमाई में लगी सेंध
Coolie Vs War 2 Day 2 LIVE Updates: रजनीकांत की 'कुली' और ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' सिनेमाघरों में पहले दिन ही छा गईं। दोनों ही फिल्मों ने पहले दिन बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। रजनीकांत और ऋतिक की फिल्मों की टक्कर में कौन आगे रहा और अब तक लोगों की कैसी प्रतिक्रिया रही जानें।

Coolie Vs War 2 Day 2 LIVE Updates: रजनीकांत की 'कुली' और ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों ने लंबे वीकेंड का पूरा फायदा उठाया है। धांसू कमाई के साथ दोनों ही फिल्मों ने रिकॉर्ड बनाए। गुरुवार को हुई रिलीज से दोनों ही फिल्मों को तीन दिन का वीकेंड मिल गया है, जिसका सीधा फायदा देखने को मिल रहा है। तीन दिनों की एडवांस बुकिंग पर नजर डालें तो वो कमाल की है और ज्यादातर शोज भरे हुए हैं। पहले दिन के कमाई के आंकड़े भी जोरदार रही और इसके साथ ही दूसरे दिन की शुरुआत हो गई है। आज का दिन दोनों ही फिल्मों के लिए कैसा रहने वाला है, यहां देखें पल-पल की रिपोर्ट।
Live updates : Coolie Vs War 2 Day 2 LIVE Updates
-
August 15, 2025 2:03 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
दर्शकों ने थिएयर में जलाया फ्लेम थ्रोअर
'वॉर 2' की रिलीज ने बॉलीवुड फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता जूनियर एनटीआर के प्रशंसकों के बीच जबरदस्त जश्न और धूमधाम का माहौल बना दिया। हालांकि ज्यादातर जश्न में प्रशंसकों ने सिनेमाघरों में नाचते-गाते, साथ ही जयकारे लगाते, तालियां बजाते नजर आए, लेकिन एक वायरल घटना ने सुरक्षा संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। इस घटना में एक व्यक्ति थिएटर के अंदर 'फ्लेम थ्रोअर' जलाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह उन्माद जूनियर एनटीआर के बहुचर्चित एंट्री सीन से शुरू हुआ, जहां सुपरस्टार एक ड्रोन के जरिए स्क्रीन पर 'उड़ता' है, बिना शर्ट के एक जहाज पर उतरते है और अपने तराशे हुए ऐट-पैक एब्स दिखाते हैं।
-
August 15, 2025 12:49 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सबसे कमजोर ओपनिंग
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत 'वॉर 2', 'पठान' या 'एक था टाइगर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के शुरुआती कलेक्शन को पार नहीं कर पाई। हिंदी बेल्ट में केवल 29 करोड़ रुपये की ओपनिंग कलेक्शन के साथ, यह अब वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में सबसे कम हिंदी ओपनिंग करने वाली फिल्म है। फिल्म को सबसे ज्यादा मुनाफा तेलुगु भाषा से हुआ है। वैसे फैंस को इससे काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन इसे मिले-जुले रिस्पॉन्स मिल रहे हैं।
-
August 15, 2025 12:46 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
हाउसफुल चल रहे 'कुली' के शो
रिपोर्ट्स के मुताबिक तेलुगु राज्यों में 'कुली' को देखने के लिए काफी ज्यदा क्रेज है। थिएटर खचाखच भरे हुए हैं और हर जगह हाउसफुल शो हैं। जनता की भारी मांग के चलते मेकर्स ने अब बड़ा फैसला लिया है। माना जा रहा है कि कई और स्क्रीन भी ली गई हैं, जिस पर अब फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।
-
August 15, 2025 11:50 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
Day 2, 11 बजे तक वॉर 2 की कमाई
'कुली' की तरह ही 'वॉर 2' का भी हाल रहा, पहले दिन धुंआधार कमाई के बाद दूसरे दिन रफ्तार धीमी पड़ गई है। 11 बजे तक ऋतिक और एनटीआर की फिल्म ने 5.38 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही कमाई का कुल आंकड़ा 57.88 करोड़ रुपये है।
-
August 15, 2025 11:39 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
Day 2, 11 बजे तक कुली की कमाई
दूसरे दिन 'कुली' ने धीमी शुरुआत की है। पहले दिन के मुकाबले 11 बजे तक के आंकड़े काफी कम हैं। छुट्टी का दिन होते हुए भी फिल्म को उतने दर्शक फर्स्ट शो में नहीं मिले जितने पहले दिन मिले थे। 11 बजे तक फिल्म ने 6.96 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ अब तक की कुल कमाई 71.96 करोड़ हो गई है।
-
August 15, 2025 11:32 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
राम गोपाल वर्मा ने दिखी कुली
निर्देशक राम गोपाल वर्मा भी रजनीकांत के इंडस्ट्री में 50 साल सेलिब्ररेशन का हिस्सा बने। उन्होंने भी 'कुली' देखी। इसकी एक झलक एक्टर ने अपने एक्स पेज पर साझा की है।
-
August 15, 2025 10:44 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
पहले दिन वॉर से कितना पीछे है वॉर 2
वॉर 2 ने भले ही धमाकेदार शुरुआत की हो, लेकिन 'वॉर' (2019) द्वारा स्थापित बेंचमार्क से थोड़ा पीछे रह गई है, जिसने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ 53 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। बड़े बजट, बड़े पैमाने, बहुभाषी रिलीज और ऋतिक के साथ जूनियर एनटीआर की स्टार पावर के बावजूद, सीक्वल की शुरुआती कमाई मूल फिल्म के रिकॉर्ड को पार करने से बस थोड़ा पीछे रही। दिलचस्प बात यह है कि जहां मूल फिल्म ने हिंदी में ज्यादा कमाई की थी, वहीं इस फिल्म ने 52 करोड़ के आंकड़े को छूने के लिए तेलुगु कलेक्शन पर ज्यादा भरोसा किया।
-
August 15, 2025 9:34 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
नॉर्थ अमेरिका में दिखा 'कुली' का जलवा
रजनीकांत की फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी है और इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी पड़ा। यही वजह रही कि 'कुली' ने गुरुवार को रिलीज के दिन 3.04 मिलियन डॉलर की कमाई करते हुए नॉर्थ अमेरिका में अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग की। इस फिल्म ने विदेशों में भारतीय रिलीज के लिए एक नया मानक स्थापित कर दिया है।
-
August 15, 2025 8:42 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
लोगों ने मनाया जश्न
स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियां शुरू होते ही जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के फैंस अलग-अलग सिनेमाघरों के बाहर सड़कों पर वॉर 2 का जश्न मना रहे हैं और इन दो आइकन की 25 साल की विरासत को सलाम कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जूनियर एनटीआर के पोस्टर के सामने लोग आतिशबाजी करते नजर आए हैं।
-
August 15, 2025 8:32 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
गर्लफ्रेंड के साथ 'वॉर 2' देखने पहुंचे ऋतिक रोशन
'वॉर 2' स्टार ऋतिक रोशन भी अपनी फिल्म देखने के लिए पहुंचे। देर रात उन्हें गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई के एक सिनेमाघर के बार स्पॉट किया गया। दोनों चेहरे पर मास्क लगाए फिल्म देखने पहुंचे थे। सामने आए वीडियो में आप इन्हें कैजुअल कंफी लुक में देख सकते हैं। ऋतिक रोशन सबा का हाथ थामे थिएटर के अंदर जाते नजर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन और सबा का लुक सिंपल होते हुए भी काफी स्टाइलिश है।
यहां देखें वीडियो
-
August 15, 2025 8:21 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
क्या थलापति विजय का रिकॉर्ड तोड़ पाए रजनीकांत?
रजनीकांत की 'कुली' से लोगों की आस काफी बड़ी थी। एक्टर के फैंस की चाहत थी कि वो थलपति विजय अभिनीत 'लियो' के रिकॉर्ड से 'कुली' आगे निकले, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है और लोगों की उम्मीदें टूटी हैं। शानदार प्रदर्शन के बाद भी 'कुली' पहले दिन की कमाई में 'लियो' से पीछे रही है। सैकनिल्क के अनुसार 'कुली' ने जहां 65 करोड़ रुपये कमाए, वहीं 'लियो' ने 76.2 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ 'लियो' तमिल भाषा में बनी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म है।
-
August 15, 2025 8:16 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
'वॉर 2' की पहले दिन की कमाई
ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'वॉर 2' से भी काफी उम्मीदें थीं और फिल्म इस पर खरी उतरी है। 'वॉर 2' ने पूरी तरह से रजनीकांत की फिल्म को टक्कर दी है। बड़े बजट की दूसरी फिल्म सामने होने के बाद भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 'वॉर 2' ने 52.5 करोड़ की कुल कमाई पहले दिन की है। हिंदी और तेलुगु में इस फिल्म को दर्शकों का बंपर रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में जूनियर एनटीआर के होने का पूरा फायदा मिला है, यही वजह रही कि तेलुगु ऑडियंस सिनेमाघरों में खिंची चली आई।
-
August 15, 2025 8:06 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
'कुली' की पहले दिन की कमाई
रजनीकांत, नागार्जुन और श्रुति हासन स्टारर 'कुली' स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म ने पहले दिन छप्परफाड़ तरीके से 65 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है। फिल्म को 5 भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया था। फिल्म को तमिल और कन्नड़ भाषा में सबसे अच्छ रिस्पॉन्स मिला। इल आंकड़े में पहले दिन की एडवांस बुकिंग का भी डेटा शामिल है। फिल्म की कमाई दूसरे दिन कैसी रहती है, ये देखने वाली बात होगी।