Coolie Vs War 2 Release LIVE: रजनीकांत और ऋतिक में कौन है बॉक्स ऑफिस का डायनामाइट, शुरुआती आंकड़ों से ही हुआ साफ
Coolie Vs War 2: कुली और वॉर 2 दोनों ही आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। दोनों ही पांच भाषाओं में रिलीज हो रही पैन इंडिया फिल्में हैं। एक तरफ रजनीकांत हैं तो दूसरी तरफ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर टक्कर ले रहे हैं। कौन इस रेस में आगे निकला, जानें।

Coolie Vs War 2: रजनीकांत की 'कुली' और ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' 14 अगस्त यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पांच भाषाओं में रिलीज हुई दोनों ही फिल्मों का तगड़ा क्रेज है, लेकिन इस फिल्मी टक्कर में कौन आगे है, ये आपको आज यहां जानने को मिलेगा। एक तरफ रजनीकांत हैं तो दूसरी तरफ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर रेस में हैं। बॉक्स ऑफिस का पहले ही दिन किंग कौन बनेगा, कौन दर्शकों के दिलों को जीतेगा और क्रिटिक्स किस फिल्म के दीवाने होंगे, हर पहलू पर आपको यहां अपडेट मिलने वाली है।
Live updates : Coolie Vs War 2 Live Update
-
August 14, 2025 5:26 PM (IST) Posted by Shyamoo Pathak
वॉर-2 को बताया पैसा वसूल फिल्म
वॉर-2 को देखने के बाद कई फैन्स ने भी इसे पैसा वसूल फिल्म बताया है। लोगों ने खुलकर फिल्म की तारीफ की है और एक्शन भी खूब जमा है।
-
August 14, 2025 3:37 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
'वॉर 2' स्पॉइलर
हालांकि ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर ने प्रशंसकों से 'वॉर 2' की कोई भी जानकारी लीक न करने की अपील की है, फिर भी एक्स पर कई यूज़र्स का दावा है कि आलिया भट्ट फिल्म में एक कैमियो करती नजर आती हैं। हालांकि, न तो निर्माताओं ने इन अफवाहों की पुष्टि की है और न ही इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इस बीच बॉबी देओल का पोस्ट-क्रेडिट सीन में कैमियो कन्फर्म हो चुका है, जिसमें वो एक नए अंदाज़ में नजर आते हैं, जिन दर्शकों को जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि आलिया भट्ट यशराज की अगली स्पाई यूनिवर्स फिल्म अल्फा में नजर आएंगी, जिसमें शरवरी भी मुख्य भूमिका में होंगी।
-
August 14, 2025 3:36 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
कुली में ये है सबसे बड़ा सरप्राइज एलिमेंट
रजनीकांत स्टारर 'कुली' को रिलीज़ के बाद मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिलीं। कई समीक्षकों ने इसकी कमजोर और बेजान पटकथा की आलोचना की। हालांकि, सौबिन शाहिर के अभिनय को खूब सराहा गया, दर्शकों का मानना है कि उन्होंने हर सीन में जान फूंक दी। कई लोगों ने उन्हें फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज करार दिया।
-
August 14, 2025 3:34 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
बॉबी देओल हैं सरप्राइज पैकेज
बॉबी देओल 'वॉर 2' के अंत में एक छोटी बच्ची (जो शायद आलिया भट्ट का किरदार है) के साथ नजर आते हैं। बच्ची उन्हें 'अल्फा' का मतलब समझा रही होती है। तब बॉबी देओल गहराई से मुस्कराते हुए कहते हैं, 'हर शहर एक जंगल है... और उस जंगल पर राज करेगा सिर्फ एक—अल्फा!'
-
August 14, 2025 2:07 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
तरण आदर्शन को बकवास लगी 'वॉर'
ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने भी 'वॉर 2' पर अपना रिव्यू दे दिया है। उन्होंने फिल्म को सीधे तौर पर बकवास कहा है। तरण आदर्श ने 1.5 रेटिंग देते हुए लिखा, 'एक शब्द में रिव्यू- वॉर 2 निराशाजनक है। इसे 1.5 रेटिंग। वाईआरएफ स्पाई युनिवर्स की सबसे कमजोर फिल्म... स्टार पावर, स्केल, स्टाइल, स्टंट तो हैं, लेकिन आत्मा की कमी है... लेखन ही सबसे बड़ा दोषी है। ऋतिक रोशन और एनटीआर भी इस शाही झमेले को नहीं बचा सकते हैं।'
-
August 14, 2025 2:00 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
1 बजे तक 'कुली' और 'वॉर' का कलेक्शन
पहले दिन दोपहर एक बजे तक 'कुली' का कलेक्शन धुआंधार रहा है। एडवांस बुकिंग की कमाई के साथ रजनीकांत की फिल्म ने 23.38 करोड़ की कमाई कर ली है। ऐसे में साफ है कि शाम तक ये आंकड़ा 50 करोड़ के पार पहुंच जाएगा। वहीं 'वॉर' की भी रफ्तार ठीक है, लेकिन रजनीकांत के आगे ऋतिक की फिल्म घुटने टेकती दिख रही है। एडवांस बुकिंग के कलेक्शन के साथ फिल्म ने दोपहर एक बजे तक 13.91 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये आंकड़ा शाम तक कहां पहुंचता है, ये देखने वाली बात होगी।
-
August 14, 2025 1:03 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
विष्णु मंचू ने दी बधाई
'कनप्पा' स्टार विष्णु मंचू 'वॉर' और 'कुली' की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने दोनों फिल्मों के प्रति अपने उत्साह को सोशल मीडिया पर जाहिर किया। एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'कुली और वॉर2 आज रिलीज हो रही हैं! रजनीकांत अंकल, नागार्जुन गारु, ऋतिक, तारक और उनकी टीम को एक शानदार रिलीज की शुभकामनाएं! आइए ढोल, डांस और सिनेमा के जादू के साथ इस महामुकाबले का जश्न मनाएं। दोनों फिल्मों के लिए शुभकामनाएं।'
-
August 14, 2025 12:50 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
आलिया भट्ट पहुंचीं 'वॉर' देखने
‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच एक खास लम्हा तब देखने को मिला जब बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को थिएटर में फिल्म देखने के दौरान स्पॉट किया गया। दरअसल, आलिया अपने करीबी दोस्त और फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी की मेहनत को बड़े पर्दे पर देखने पहुंचीं। थिएटर में आलिया की मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींचा और यह साबित कर दिया कि वह ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि अपने दोस्तों का समर्थन करने में भी पीछे नहीं रहतीं।
-
August 14, 2025 11:26 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
रजनीकांत के लिए लोगों की दीवानगी
रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ की रिलीज ने एक बार फिर उनके फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह भर दिया है। हर बार की तरह इस बार भी फैंस ने थिएटर के बाहर जश्न का माहौल बना दिया है। ढोल-नगाड़ों के साथ लोग फिल्म की ओपनिंग को त्योहार की तरह मना रहे हैं। थिएटरों के बाहर भारी भीड़ देखने को मिल रही है, जहां फैंस हाथों में पोस्टर्स और बैनर लेकर नाचते-झूमते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें लोग लंबी-लंबी कटआउट्स के सामने डांस कर रहे हैं और फिल्म के पहले शो का जश्न मना रहे हैं। यह माहौल एक बार फिर साबित करता है कि रजनीकांत सिर्फ सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक इमोशन हैं।
-
August 14, 2025 9:57 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
'कुली' फैन का जुनून
रजनीकांत की लोकप्रियता केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग विदेशों में भी देखने को मिलती है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली' आज देखने के लिए उनके फैंस कुछ भी करने को तैयार हैं। इसी जुनून का उदाहरण हाल ही में अमेरिका में देखने को मिला, जहां रजनीकांत के कुछ जबरदस्त फैंस फिल्म का पहला शो देखने के लिए 587 किलोमीटर ड्राइव कर कैलिफोर्निया के फ्रीमोंट पहुंचे। जी हां, सुपरस्टार की एक झलक और उनकी नई फिल्म के पहले शो का अनुभव लेने के लिए इन अमेरिकी फैंस ने लंबा सफर तय किया, जो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।
-
August 14, 2025 9:44 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
Day 1: 10 बजे तक 'वॉर 2' की कमाई
'कुली' की तरह ही 'वॉर 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी शुरुआत की है। ये जरूर है कि 'वॉर 2' कुली से रेस में पीछे है। पेश है 'वॉर 2' का पहले दिन 10 बजे तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी। अब तक यानी सुबह 10 बजे तक 'वॉर 2' ने सभी भाषाओं में पहले दिन भारत में लगभग 6.16 करोड़ की कमाई की है। ये आंकड़ा बीतते वक्त के साथ बढ़ेगा। इसमें 11 बजे तक की एडवांस बुकिंग से हुई कमाई भी शामिल की गई है। ये आंकड़े ट्रेड वेबसाइट sacnilk के अनुसार दिए गए है।
-
August 14, 2025 9:41 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
Day 1: 10 बजे तक 'कुली' की कमाई
'कुली' से बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। पेश है कुली का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी। अब तक यानी सुबह 10 बजे तक 'कुली' ने सभी भाषाओं में पहले दिन भारत में लगभग 11.63 करोड़ की कमाई की है। ये आंकड़ा बीतते वक्त के साथ बढ़ेगा। इसमें 11 बजे तक की एडवांस बुकिंग से हुई कमाई भी शामिल की गई है। ये आंकड़े ट्रेड वेबसाइट sacnilk के अनुसार दिए गए हैं।
-
August 14, 2025 8:34 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
लोगों को पसंद आ रही कुली
'कुली' सिनेमाघरों में आ गई है और इसका पहला शो देखने दर्शक पहुंच गए हैं। फिल्म का फर्स्ट हाफ देखने के बाद एक्स पर दर्शकों की प्रतिक्रिया भी आने लगी है। एक शख्स ने लिखा, 'कुली का पहला हाल्फ देख लिया हूं। रजनीकांत और सोबिन ने कमाल कर दिया है। फाइट सीन्स और ह्यूमर शानदार है। श्रुति हासन भी जबरदस्त हैं। 'वावा पाक्कम वा' का रीमिक्स धांसू है।'
लोगों के रिएक्शन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ये भी पढ़ें:
-
August 14, 2025 8:27 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
'कुली' और 'वॉर' का रनटाइम
गौर करें तो रजनीकांत की 'कुली' और ऋतिक रोशन की 'वार 2' के रन टाइम पर तो दोनों ही फिल्मों की लंबाई एक बराबर है। 2 घंटे 50 मिनट की दोनों फिल्में हैं, जो कि काफी लंबा रनटाइम माना जाता है। इतनी देर तक दर्शकों को सिनेमाघरों में रोके रह पाने में कौन सी फिल्म ज्यादा सफल होती है, ये भी अहम बात होगी, जो दर्शकों के रिएक्शन आने के साथ ही साफ हो जाएगी।
-
August 14, 2025 7:40 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
'वॉर 2' की एडवांस बुकिंग और प्रिडिक्शन
बात करें, ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' की तो फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में ही 20.57 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वैसे तो फिल्म रजनीकांत की 'कुली' से काफी पीछे है, लेकिन इन आंकड़ों को देखते हुए ये साफ हो रहा है कि 50 करोड़ की कमाई तो पहले दिन तय है। ऋतिक रोशन की फिल्म का भी जलवा पहले दिन देखने को मिलेगा। फिल्म की हिंदी बेल्ट में खासा डिमांड है। पांच भाषाओं में रिलीज हो रही फिल्म सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी बेल्ट से ही कर रही है। फिल्म की कुल 752694 टिकट बिकी हैं, जिसमें से 340944 हिंदी में हैं और 385907 तेलुगु हैं। तेलुगु की इतनी टिकट बिकने की वजह साफ है, जूनियर एनटीआर का सीधा प्रभाव दिख रहा है।
-
August 14, 2025 7:33 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
'कुली' ने एडवांस बुकिंग और प्रिडिक्शन
रजनीकांत की 'कुली' ने पहले दिन ही 37 करोड़ से ज्यादा की कमाई एडवांस बुकिंग में कर ली है। ऐसे में 'कुली' का पलड़ा भारी है और ये भी साफ है कि फिल्म आसानी से 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 65 से 70 करोड़ के बीच पहले दिन फिल्म की कमाई हो सकती है। अब तक फिल्म के 1730261 टिकट बिके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा तमिलनाडु से हैं, जहां एडवांस बुकिंग में 1295044 टिकट बिकी हैं। हिंदी बेल्ट में भी फिल्म का काफी क्रेज है, यही वजह है कि फिल्म की रिलीज से पहले ही 13958660 टिकट बिक चुकी हैं।
-
August 14, 2025 7:22 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
ऋतिक रोशन ने दी रजनीकांत को बधाई
'कुली' एक्टर रजनीकांत को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में 'वॉर 2' स्टार ऋतिक रोशन ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। वैसे तो दोनों बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने हैं, लेकिन निजी तौर पर एक गहरी बॉन्ड साझा करते हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए ऋतिक ने लिखा, 'एक एक्टर के रूप में मैंने अपना पहला कदम आपके साथ रखा था। रजनीकांत सर, आप मेरे पहले गुरुओं में से एक रहे हैं और आज भी मेरे लिए एक प्रेरणा और आदर्श हैं। पर्दे पर आपके जादू के 50 साल पूरे होने पर ढेरों बधाई!'
-
August 14, 2025 7:19 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
वॉर का फर्स्ट रिव्यू
फिल्म क्रिटिक उमैर संधु ने सेंसर स्क्रीनिंग के बाद 'वॉर 2' का रिव्यू साझा किया और इसे एक हिट फिल्म बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म में दो हैंडसम एक्टर्स की मैजिकल केमिस्ट्री, जबरदस्त एक्शन और शानदार डांस देखने को मिलता है, जो इसे खास बनाते हैं। उमैर के अनुसार, जूनियर एनटीआर ने अपने हिंदी डेब्यू में सभी का दिल जीत लिया और शो पूरी तरह से चुरा लिया, जबकि ऋतिक रोशन भी जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। फिल्म में मौजूद ट्विस्ट और सस्पेंस, खासकर क्लाइमैक्स, इसकी सबसे बड़ी ताक़त है। हालांकि कियारा आडवाणी का किरदार केवल ग्लैमर तक सीमित है। उन्होंने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूज़िक और डायरेक्शन को फर्स्ट रेट बताया, साथ ही कहा कि कहानी और स्क्रीनप्ले दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखते हैं। उमैर ने 'वॉर 2' को ओवरऑल एक परफेक्ट फिल्म करार देते हुए इसे 5 में से 4 स्टार दिए।