1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में नहीं चला अदाओं का सिक्का, इन खूबसूरत हीरोइन्स के लिए भोजपुरी बना सहारा, लटकों-झटकों से काटा गदर

बॉलीवुड में नहीं चला अदाओं का सिक्का, इन खूबसूरत हीरोइन्स के लिए भोजपुरी बना सहारा, लटकों-झटकों से काटा गदर

बॉलीवुड में फ्लॉप फिल्में देने के बाद 2 हीरोइन्स अब भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ अपनी किस्मत आजमा रही है। डेजी शाह के बाद अब जरीन खान ने भी पवन सिंह के साथ गाना रिलीज किया है।

Zareen Khan And Pawan Singh- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE@TSERIES जरीन खान और पवन सिंह

बॉलीवुड में हीरोइन बनना जितना मुश्किल है उतना ही मुश्किल है यहां अपनी सफलता को कायम रख पाना। हर साल दर्जनों नई हीरोइन्स आती हैं और इनमें से कुछ ही अपना नाम कमाने में सफल रह पाती हैं। अब बॉलीवुड की ऐसी ही 2 हीरोइन्स हैं जिन्हें बॉलीवुड ने ठुकराया तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री उनका सहारा बनी। गुरुवार को बॉलीवुड की हीरोइन रहीं जरीन खान ने अपना भोजपुरी गाना रिलीज किया है। इस गाने में जरीन खान भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आ रही हैं। इससे पहले डेजी शाह भी खेसारी लाल यादव के साथ सुपरहिट गाना दे चुकी हैं। 

पवन सिंह के साथ जरीन का रोमांस

बता दें कि गुरुवार को टी-सीरीज का एक गाना 'प्यार में हैं हम' रिलीज हुआ था। इस गाने में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह बतौर हीरो नजर आ रहे हैं। वहीं हीरोइन की बात करें तो जरीन खान अपनी अदाओं का तड़का लगा रही हैं। जरीन और पवन सिंह की कैमिस्ट्री भी खूब जम रही है। दोनों के बीच ऑनस्क्रीन रोमांस फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं ये गाना यूट्यूब पर 8 घंटे में ही 7वें नंबर पर ट्रेंड करने लगा और अब तक 25 लाख बार से ज्यादा देखा जा चुका है। बता दें कि जरीन खान बॉलीवुड फिल्मों में बतौर हीरोइन नजर आ चुकी हैं। साल 2010 में आई फिल्म 'वीर' में जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म में बतौर हीरोइन काम किया था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के कारण जरीन खान को कोई खास पहचान नहीं मिल पाई है। 

डेजी शाह ने भी किया कमाल

बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड की एक और हीरोइन डेजी शाह ने भी भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ गाना दिया था। खेसारी लाल और डेजी शाह की कैमिस्ट्री भी खूब जमी थी और ये गाना सुपरहिट रहा था। नथुनिया-2 नाम का ये गाना भोजपुरी दुनिया का सुपरहिट गीत है और अब तक 35 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि डेजी शाह भी बॉलीवुड हीरोइन हैं और सलमान खान के साथ बतौर लीड हीरोइन फिल्म कर चुकी हैं। साल 2014 में आई फिल्म 'जय हो' में डेजी शाह सलमान खान की हीरोइन के तौर पर नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी और डेजी का करियर फ्लॉप रहा। 

 

Latest Bollywood News