डैनी डेन्जोंगपा, जब भी ये नाम आता है लोगों की आंखों के सामने से एक खूंखार विलेन का चेहरा घूम जाता है। ऐसा ही भी क्यों ना, एक जमाने में अपने किरदारों और अभिनय से डैनी ने दर्शकों के बीच काफी धाक जमाई है। अभिनेता ने ‘कांचा चीना’, ‘बख्तावर’ और ‘शेर खान’ जैसे यादगार किरदारों के जरिए दर्शकों को खूब डराया और बडे़ पर्दे के सबसे सफल और दमदार खलनायकों में अपना नाम दर्ज कराया। लेकिन, ये बात और है कि बड़े पर्दे के जिस खूंखार विलने से एक समय पर दर्शक डरते थे, असल जिंदगी में वह बेहद शांत, सरल और दिल से नेक इंसान है। लेकिन, आज हम उनकी खलनायकी या किरदारों की नहीं, बल्कि निजी जिंदगी की बात करेंगे।
बियर किंग हैं डैनी
बॉलीवुड के सबसे सफल खलनायक रह चुके डैनी एक सफल उद्यमी भी हैं। निजी जिंदगी में उन्होंने बिजनेस के क्षेत्र में अलग मुकाम हासिल किया और खुद को भारत की तीसरी सबसे बड़ी बियर कंपनी के रूप में स्थापित किया। डैनी ने 1987 में अपने युकसम ब्रुअरीज की स्थापना की और धीरे-धीरे ये किंगफिशर और किमाया के बाद भारत की तीसरी सबसे बड़ी बीयर निर्माता कंपनी बन गई।
चोग्याल वंश की राजकुमारी से की है शादी
डैनी डेंग्जोंगपा ने असल जिंदगी में एक राजकुमारी को अपनी जीवनसाथी बनाया है। उनकी पत्नी का नाम गावा डेन्जोंगपा है, जो सिक्किम के चोग्याल वंश की राजकुमारी हैं। गावा भले ही फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं है। डैनी उनकी इसी खूबसूरती और सादगी के दीवाने हो गए थे और बॉलीवुड हसीनाओं को छोड़कर 1990 में उन्हें अपनी जीवनसाथी चुन लिया।
डैनी और गावा की शादी
डैनी जब पहली बार गावा से मिले तो उनकी सादगी पर मर मिटे। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 1990 में गंगटोक में सिक्किम की पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे रिनजिंग डेंग्जोंगपा और बेटी पेमा डेंग्जोंगपा हुए। लेकिन, इतने बड़े स्टार की पत्नी होने के बाद भी गावा सोशल मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहती हैं। यही नहीं, उनके बच्चे भी लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं।
Image Source : instagram/@BOLLYBLINDSNGOSSIPपत्नी गावा और बच्चों पेमा और रिनजिंग के साथ डैनी।
बेटी पेमा भी खूबसूरती में किसी से नहीं कम
डैनी और गावा की बेटी भी खूबसूरती में किसी से कम नहीं हैं। कुछ समय पहले पेमा अपने पेरेंट्स के साथ एक इवेंट में स्पॉट हुई थीं, जहां उन्हें देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके डेब्यू की चर्चा होने लगी। हालांकि, अब तक उन्होंने एक्टिंग इंडस्ट्री में कदम नहीं रखे हैं। दूसरी तरफ डैनी के बेटे रिनजिंग ने 2021 में फिल्म ‘स्क्वाड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन फिलहाल उनके किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट की चर्चा नहीं है।
ये भी पढ़ेंः हाथ में राइफल, चेहरे पर क्रोध... बॉर्डर 2 से वरुण धवन का फर्स्ट लुक रिलीज, सिपाही के रूप में जंचे डेविड के लाडले
मां का बॉलीवुड में चलता है सिक्का, नाना थे IAS अफसर, अब अमेरिका की राजनीति में बेटे ने गाड़े सफलता के झंडे
Latest Bollywood News