A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण का 'धुरंधर' अवतार, मुंहतोड़ जवाब से कर दी ट्रोल्स की बोलती बंद, अंदाज जीत रहा दिल

दीपिका पादुकोण का 'धुरंधर' अवतार, मुंहतोड़ जवाब से कर दी ट्रोल्स की बोलती बंद, अंदाज जीत रहा दिल

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' को लेकर कोई रिएक्शन साझा नहीं किया था, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा था, लेकिन अब एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

deepika padukone ranveer singh- India TV Hindi
Image Source : DEEPIKA PADUKONE INSTAGRAM रणवीर सिंह और रणवीर सिंह।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह की हालिया रिलीज ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं का अपने चिर-परिचित मजाकिया और सटीक अंदाज में जवाब दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया का एक धड़ा इस बात पर सवाल उठा रहा था कि दीपिका ने फिल्म की सफलता को लेकर अब तक कोई सार्वजनिक पोस्ट या समर्थन क्यों नहीं जाहिर किया है। अभिनेत्री ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट कर इन सभी कयासों पर विराम लगा दिया।

ट्रोलर्स को दीपिका का करारा जवाब

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एक इंस्टाग्राम पोस्ट में यह सवाल पूछा गया कि क्या 'दीपिका की चुप्पी एक जानबूझकर दिया गया बयान है या इंटरनेट मशहूर हस्तियों की सोशल मीडिया खामोशी का जरूरत से ज्यादा मतलब निकाल रहा है?' इस पर प्रतिक्रिया देते हुए 'पठान' अभिनेत्री ने लिखा, 'मैंने यह फिल्म आप सभी से बहुत पहले देख ली थी। अब मजाक किस पर बना?' दीपिका के इस करारे जवाब ने तुरंत नेटिजन्स का ध्यान खींचा। कई प्रशंसकों ने अभिनेत्री का समर्थन करते हुए कहा कि किसी को सपोर्ट करने का मतलब यह नहीं है कि हर चीज का प्रदर्शन सोशल मीडिया पर ही किया जाए।

Image Source : Deepika padukone Instagramदीपिका पादुकोण का कमेंट।

'धुरंधर: द रिवेंज' की ऐतिहासिक सफलता

निर्देशक आदित्य धर (उरी फेम) द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2', जिसका शीर्षक 'धुरंधर: द रिवेंज' है, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह 2025 में आई फिल्म 'धुरंधर' की अगली कड़ी है। इस जासूसी थ्रिलर फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह भारत में 1000 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट

दीपिका पादुकोण को आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया था। आने वाले समय में वह सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर 'किंग' में नजर आएंगी। इस फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन जैसे सितारों की बड़ी फौज शामिल है। इसके अलावा वह निर्देशक एटली और अल्लू अर्जुन के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट 'राका' का भी हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें: 415 एपिसोड्स वाला 36 साल पुराना शो, 8.8 है IMDb रेटिंग, दर्शकों से हर हफ्ते आती थीं लाखों चिट्ठियां

Latest Bollywood News