1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण का दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, पैपराजी की बातें सुन शरमा गईं एक्ट्रेस, मुस्कान पर फिदा हुए फैंस

दीपिका पादुकोण का दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, पैपराजी की बातें सुन शरमा गईं एक्ट्रेस, मुस्कान पर फिदा हुए फैंस

दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों में हैं, वो अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को बेबी बंप के साथ स्पॉट किया गया। उनके अंगाज ने फैंस का दिल जीत लिया है।

Deepika padukone- India TV Hindi
Image Source : VIRAL BHAYANI दीपिका पादुकोण।

बॉलीवुड की पसंदीदा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी जिंदगी के एक बेहद खूबसूरत पड़ाव का आनंद ले रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जिसके बाद उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए और उन्हें जल्द दूसरी बार मां बनते देखने के लिए बेकरार हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति रणवीर सिंह के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार दीपिका को हाल ही में मुंबई में एक बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किया गया। जैसे ही वह बाहर निकलीं वहां मौजूद फोटोग्राफर्स उनकी परवाह करते नजर आए। दीपिका को कोई असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखते हुए कैमरामैन खुद उनसे बेहद आराम और धीरे चलने का अनुरोध करते दिखे। पैपराजी की इस फिक्र को देखकर दीपिका के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आ गई और उनकी यह शरमाती हुई बातचीत अब सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है।

सादगी भरे लुक में खिंचवाई फैंस के साथ फोटो

लुक की बात करें तो दूसरी बार मां बनने जा रही दीपिका बेहद सिंपल और ग्रेसफुल अंदाज में नजर आईं। उन्होंने सब्यसाची के 2021 कलेक्शन से हरे रंग का एक फ्लोरल कुर्ता सेट पहना था। अपने इस लुक को उन्होंने बहुत कम एक्सेसरीज और एक लग्जरी हैंडबैग के साथ कम्प्लीट किया। पैपराजी से बातचीत के तुरंत बाद जब एक फैन ने उनसे तस्वीर खिंचवाने का अनुरोध किया तो दीपिका ने भी बड़े ही प्यार से रुककर उसके साथ फोटो क्लिक करवाई।

बेटी दुआ की मदद से की थी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा

दीपिका और रणवीर ने अपनी इस दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी 19 अप्रैल, 2026 को एक बेहद अनोखे और दिल छू लेने वाले अंदाज में दुनिया के साथ साझा की थी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनकी नन्हीं बेटी दुआ की एक छोटी सी झलक दिख रही थी और उसके हाथ में दो गुलाबी लाइनों वाला प्रेग्नेंसी टेस्ट किट था। इस प्यारी सी घोषणा के बाद से ही फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस जोड़े को लगातार बधाइयां दे रही है। इससे पहले एक इंटरव्यू में दीपिका ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के अनुभवों को साझा करते हुए बताया था कि आखिरी के कुछ महीने उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे थे। उन्होंने अपनी बेटी दुआ के नामकरण को लेकर भी बात की और कहा कि उन्होंने और रणवीर ने नाम तय करने में कोई जल्दबाजी नहीं की। वे पहले अपनी बच्ची को बाहों में थामना चाहते थे, उसकी पर्सनैलिटी को थोड़ा समझना चाहते थे और आखिरकार दुआ नाम उन्हें अपनी भावना के सबसे करीब लगा।

दोनों स्टार्स के आगामी धमाकेदार प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आने वाले समय में कई बड़े और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह निर्देशक एटली की आगामी फिल्म 'राका' में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें: स्टेज 4 कैंसर से जंग, सर्जरी और कीमोथेरेपी के बीच नफीसा अली ने किया कमाल, 11000 फीट की ऊंचाई पर की ट्रेकिंग, दिखाई झलक

Latest Bollywood News