1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फैन ने लीक किया दीपिका-रणवीर की बेटी दुआ का चेहरा, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, उठी ये डिमांड

फैन ने लीक किया दीपिका-रणवीर की बेटी दुआ का चेहरा, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, उठी ये डिमांड

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सितंबर 2024 में अपनी बेटी दुआ का इस दुनिया में स्वागत किया था। लेकिन, दोनों ने अपनी बेटी का चेहरा अब तक नहीं दिखाया है। कपल ने पैप्स से भी अपनी बेटी की तस्वीरें न लेने की अपील की है।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI दीपिका पादुकोण।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे चर्चित सितारों में से हैं, जो पैप्स और फैंस के साथ भी खासे फ्रेंडली रहते हैं। दोनों फैंस के साथ सेल्फी क्लिक कराने से भी पीछे नहीं हटते। लेकिन, अपनी बेटी दुआ के मामले में दोनों के रूल्स बेहद अलग हैं। रणवीर-दीपिका ने सितंबर 2024 में अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया, जिसका नाम कपल ने दुआ रखा है। दुआ जल्दी ही 1 साल की होने वाली हैं, लेकिन रणवीर-दीपिका ने अब तक बेटी का चेहरा छुपाकर रखा है। पब्लिक में दीपिका बेटी का फेस कवर करके चलती हैं, लेकिन हाल ही में एक वीडियो वारयल हुआ, जिसमें दुआ का चेहरा देखा जा सकता है। ऐसे में वो यूजर अब ट्रोल्स के निशाने पर आ गया है, जिसने ये वीडियो अपलोड किया है।

क्या है वीडियो में?

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिला, जिसमें दीपिका बेटी दुआ को लिए नजर आ रही हैं। जैसे ही दीपिका को पता चलता है कि उनका और दुआ का वीडियो बनाया जा रहा है तो वह कुछ अनकम्फर्टेबल हो जाती हैं। इसके बाद वह उस शख्स को वीडियो बनाने से मना करती हैं। वीडियो में दीपिका को दुआ को अपनी गोद में लिए देखा जा सकता है। शख्स ने ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया, ये वायरल हो गया। लोगों का कहना है कि दुआ बिलकुल पापा रणवीर की तरह दिखती हैं। लेकिन, जैसे ही वीडियो वायरल हुआ रणवीर-दीपिका के फैंस का गुस्सा भी फूट पड़ा। यूजर इस वीडियो को डिलीट करने की डिमांड कर रहे हैं।

Image Source : Instagramवीडियो पर यूजर्स ने जताई नाराजगी

वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

इस वीडियो के वायरल होने पर कई यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा- 'मैंने आज दुआ का चेहरा देखा, उम्मीद है कि कियारा-सिद्धार्थ की परमिशन के बिना उनकी बेटी का चेहरा रिवील ना किया जाए, ये बहुत ही बुरा है। ये उनकी चॉइस है कि वह अपनी बेटी की प्राइवेसी को प्रोटेक्ट करके रखना चाहते हैं और जब तक वह उसका चेहरा नहीं दिखाते, किसी को नहीं दिखाना चाहिए।' एक अन्य ने लिखा- 'अभी दुआ का चेहरा देखा, दीपिका ने विशेष रूप से कहा कि वह अपने बच्चे का चेहरा नहीं दिखाना चाहतीं और फिर भी एक खुद को उनका फैन बताने वाले को वीडियो बनाने की आवश्यकता महसूस हुई, जबकि आप क्लिप में देख सकते हैं कि दीपिका खुश नहीं हैं और फिर भी आपने इसे साझा कर दिया।'

दीपिका-रणवीर की शादी और बेटी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने इटली के खूबसूरत लेक कोमो में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। कन्नड़ और सिंधी रीति-रिवाज से शादी के बाद दोनों ने बेंगलुरू और मुंबई में शानदार रिसेप्शन रखा। शादी के करीब 6 साल के बाद दीपिका ने 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया और सितंबर में बेटी दुआ को जन्म दिया, जिसका चेहरा उन्होंने अब तक रिवील नहीं किया है।

Latest Bollywood News