1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दूसरे बेबी के जन्म से पहले दीपिका पादुकोण ने लिया बप्पा का आशीर्वाद, ट्विनिंग करते रणवीर सिंह संग पहुंचीं सिद्धिविनायक मंदिर

दूसरे बेबी के जन्म से पहले दीपिका पादुकोण ने लिया बप्पा का आशीर्वाद, ट्विनिंग करते रणवीर सिंह संग पहुंचीं सिद्धिविनायक मंदिर

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच दीपिका बेबी बंप के साथ नजर आईं। इससे पहले रणवीर ने लालबागचा राजा के दर्शन किए थे।

deepika padukone ranveer singh- India TV Hindi
Image Source : VIRAL BHAYANI दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह।

बॉलीवुड के चर्चित कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शुक्रवार को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। दोनों ने यहां भगवान गणेश के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान रणवीर के माता-पिता भी उनके साथ नजर आए। मंदिर पहुंचते ही कपल ने पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। दीपिका इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं और मंदिर में भी उनका बेबी बंप साफ नजर आया। मंदिर दर्शन के दौरान दीपिका पादुकोण ने ऑरेंज और पर्पल रंग का कुर्ता सेट पहना हुआ था। वहीं रणवीर सिंह पर्पल कुर्ते के साथ सफेद पैंट में नजर आए। दोनों का यह सिंपल और ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। परिवार के साथ मंदिर पहुंचने के दौरान दोनों ने भगवान गणेश के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना की।

एक दिन पहले लालबागचा राजा पहुंचे थे रणवीर

सिद्धिविनायक मंदिर जाने से ठीक एक दिन पहले रणवीर सिंह मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। गणपति उत्सव के मौके पर रणवीर ने बप्पा के सामने माथा टेका और हाथ जोड़कर प्रार्थना की। इस दौरान अभिनेता गुलाबी रंग के कुर्ते में दिखाई दिए थे। गणपति उत्सव के बीच लगातार मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे रणवीर का धार्मिक अंदाज फैंस को भी पसंद आ रहा है। रणवीर और दीपिका का सिद्धिविनायक मंदिर से खास कनेक्शन भी रहा है। इससे पहले दोनों 6 सितंबर 2024 को यहां पहुंचे थे। खास बात यह है कि उस दर्शन के महज दो दिन बाद यानी 8 सितंबर को उनके घर बेटी का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा। ऐसे में इस बार भी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचना उनके लिए भावनात्मक रूप से खास माना जा रहा है।

दूसरी बार माता-पिता बनने की तैयारी

रणवीर और दीपिका इन दिनों अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। दोनों ने 19 अप्रैल को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इस अनाउंसमेंट में उनकी बेटी दुआ भी नजर आई थीं। पोस्ट में दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट दिखाया गया था, जिसके जरिए कपल ने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी। हाल ही में रणवीर और दीपिका ने अपनी नई मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में दीपिका बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। तस्वीरों को फैंस का काफी प्यार मिला। वहीं कुछ यूजर्स ने दुआ की तस्वीरों को देखकर यह भी कमेंट किया कि उनकी बेटी अपने पिता रणवीर से काफी मिलती-जुलती है।

दुआ के दूसरे जन्मदिन पर शेयर की थी फैमिली फोटो

8 सितंबर को रणवीर और दीपिका ने अपनी बेटी दुआ का दूसरा जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया। इस मौके पर दोनों ने परिवार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। हालांकि कपल अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर करने को लेकर काफी निजी रहा है, लेकिन खास मौकों पर वे दुआ से जुड़ी झलकियां फैंस के साथ जरूर साझा करते हैं।

2018 में हुई थी रणवीर-दीपिका की शादी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दोनों ने दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से विवाह किया था। पहली शादी दीपिका की कोंकणी परंपराओं के अनुसार और दूसरी रणवीर की सिंधी परंपराओं के मुताबिक हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी का फैसला लिया। बताया जाता है कि दोनों ने 2015 में सगाई भी कर ली थी।

ये भी पढ़ें: ऑस्कर 2027 में भारत की ओर से जाएगी ‘गोंधल', सिर्फ 84 लाख कमाने वाली मराठी फिल्म की कहानी है खास, IMDb पर है 8.9 रेटिंग

Latest Bollywood News