दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने हाल ही में दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, जिसे देखने के बाद रणवीर-दीपिका के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। अपनी बेटी दुआ के जन्म के डेढ़ साल बाद ही दीपिका और रणवीर ने ऐलान किया कि वह दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं, इसके बाद से ही कपल पर बधाईयों की बारिश हो रही है। दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर ये स्टार कपल खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दूसरी तरफ रणवीर जहां 'धुरंधरः द रिवेंज' की सफलता का जश्न मना रहे हैं तो वहीं मॉम टू बी दीपिका पादुकोण भी अपने काम में व्यस्त हैं। सेकेंड प्रेग्नेंसी के बीच दीपिका शूटिंग भी कर रही हैं, जिसकी झलक निर्देशक पुनीत मल्होत्रा ने शेयर की है।
पुनीत मल्होत्रा ने दीपिका के साथ शेयर की फोटो
निर्देशक पुनीत मल्होत्रा ने दीपिका पादुकोण के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी है, जबकि पुनीत ने कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं। फोटो में दीपिका का बेबी बंप तो दिखाई नहीं दे रहा, लेकिन चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है। पुनीत मल्होत्रा ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ये किसी फिल्म की शूटिंग है या विज्ञापन की, लेकिन ये फोटो पोस्ट करके दीपिका के फैंस की उम्मीदें जरूर बढ़ा दी हैं। ये दूसरी प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद दीपिका की पहली तस्वीर है। पुनीत ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “यह शूट? 10/10। कोई कमी नहीं! दीपिका पादुकोण आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, आप इतनी मिलनसार, दयालु और अद्भुत हैं... मैं आपका आभारी हूं! मैं आपका एहसानमंद हूं।”
फोटोज पर यूजर्स के रिएक्शन
जैसे ही पुनीत मल्होत्रा ने ये तस्वीरें साझा कीं, फैंस भी खुद को इन पर रिएक्शन देने से रोक नहीं पा रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद मिली दीपिका की पहली झलक पर खुशी जाहिर की। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'मिसेज धुरंधर तो ग्लो कर रही हैं। बहुत ही खूबसूरत।' एक अन्य ने लिखा- 'दीपिका सच में बहुत खूबसूरत हैं।' एक और यूजर लिखता है- 'यकीन नहीं हो रहा, इतनी जल्दी दूसरी गुड न्यूज। रणवीर-दीपिका के लिए बेहद खुश हूं।' ऐसे ही कमेंट करते हुए यूजर दीपिका की दूसरी प्रेग्नेंसी और प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद मिली उनकी झलक को लेकर खुशी जाहिर कर रहे हैं।
दीपिका पादुकोण की दूसरी प्रेग्नेंसी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अक्षय तृतीया के मौके पर अपनी बेटी दुआ की एक तस्वीर शेयर की, जिनका चेहरा तो फोटो में नजर नहीं आया, लेकिन उनके हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट दिखाई, जिसमें रिजल्ट पॉजिटिव दिखाई दे रहा है। इसके साथ कपल ने कैप्शन में तो कुछ नहीं लिखा, मगर नजर वाला इमोजी जरूर बनाया था। जैसे ही कपल ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की, इनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रणवीर-दीपिका के फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज ने भी कमेंट के जरिए बधाई दी। कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर और अन्य कई हस्तियों ने कमेंट सेक्शन में इस जोड़े को बधाई दी।
ये भी पढ़ेंः आलिया भट्ट का चेहरा इस्तेमाल करके कपड़े बेच रहा पाकिस्तानी ब्रांड, AI से की हेरा-फेरी, देखकर चौंके लोग
अब आयुष्मान खुराना बनेंगे राजश्री के नए 'प्रेम', शरवरी संग करेंगे रोमांस, तय हुई रिलीज डेट
Latest Bollywood News