1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Delhi Red Fort Blast: दिल्ली ब्लास्ट से दहला फिल्मी सितारों का दिल, रवीना से थलापति विजय तक ने जाहिर की चिंता

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली ब्लास्ट से दहला फिल्मी सितारों का दिल, रवीना से थलापति विजय तक ने जाहिर की चिंता

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार को हुए धमाके ने फिल्मी सितारों समेत सभी को झकझोर कर रख दिया है। थलपति विजय से लेकर रवीना टंडन तक ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और चिंता जाहिर की है।

Delhi Blast- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@OFFICIALRAVEENATANDON दिल्ली ब्लास्ट पर फिल्मी सीतारों ने जाहिर किया दुख

दिल्ली में सोमवार को पुरानी दिल्ली स्थित लाल किले के पास एक कार में हुए धमाके में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल हुए पीड़ितों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आतंकी साजिश की आशंका समेत हर पहलू से जांच कर रही है। सोमवार को दिल्ली में हुए धमाके ने फिल्मी सितारों समेत सभी को झकझोर कर रख दिया। थलपति विजय से लेकर रवीना टंडन तक ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए, दिल्ली धमाके पर सेलेब्स की प्रतिक्रिया पर एक नजर डालते हैं।

रवीना टंडन की पोस्ट

रवीना टंडन ने सोमवार देर रात अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में दिल्ली में हुए धमाके को लेकर चिंता और दुख जाहिर किया। रवीना टंडन ने अपने पोस्ट के जरिए इस धमाके में आतंकी गतिविधि की ओर इशारा किया है। अपने पोस्ट में रवीना ने लिखा, "वे फिर से वापस आ गए हैं।" वहीं अपने एक X पोस्ट में उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की और एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में, रवीना ने लिखा, "दिल्ली विस्फोट में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। बहुत ही भयानक खबर।"

Image Source : Instagram/@officialraveenatandonरवीना टंडन का पोस्ट

थलपति विजय ने जताया दुख

साउथ सुपरस्टार और राजनेता थलापति विजय ने भी दिल्ली विस्फोट को लेकर चिंता और दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस बारे में अपने X अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम विस्फोट की खबर से मैं बेहद स्तब्ध और दुखी हूं। कई लोगों की जान चली गई है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी इंस्टाग्राम पर दिल्ली विस्फोट पर दुख व्यक्त करते हुए पोस्ट साझा किए। उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। रिद्धिमा ने अपने पोस्ट में लिखा- 'मेरी प्रार्थनाएं उन लोगों के लिए हैं जिन्होंने अपनी जान गँवाई है, उनके परिवारों के लिए और जो घायल हुए हैं। लाल किला विस्फोट से दुखी हूँ, ईश्वर दोषियों को ढूंढे और उन्हें कड़ी सजा दे। प्रेयर्स एंड मोर प्रेयर्स।'

Image Source : Instagram/@riddhimakapoorsahniofficialरिद्धिमा कपूर और विनीत सिंह के पोस्ट

विनीत कुमार सिंह का पोस्ट

छावा फेम अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने भी दिल्ली ब्लास्ट को लेकर हैरानी और चिंता जाहिर की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'दिल्ली में हुए दिल दहला देने वाले हादसे से हैरान और बहुत दुखी हूं। मृतकों और पीड़ित परिवारों के लिए दुआएं।'

ये भी पढ़ेंः 'ओजैंपिक लेकर घटाया वजन...' आरोपों पर तमन्ना भाटिया ने तोड़ी चुप्पी, वेट लॉस की बताई वजह
1957 की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने बजट से 9 गुना ज्यादा की कमाई, मेकर्स हो गए थे मालामाल

Latest Bollywood News