A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड साउथ की हिट हॉरर थ्रिलर का जलवा बरकरार, दो पार्ट्स ने की बंपर कमाई, अब तीसरे पार्ट की पहली झलक ने मचाया तहलका

साउथ की हिट हॉरर थ्रिलर का जलवा बरकरार, दो पार्ट्स ने की बंपर कमाई, अब तीसरे पार्ट की पहली झलक ने मचाया तहलका

साउथ की सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म डेमोंटे कॉलोनी के पहले पार्ट ने 2 करोड़ के बजट में 17 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे पार्ट ने 15 करोड़ के बजट में 85 करोड़ का कारोबार किया। अब इसके तीसरे पार्ट का भी ऐलान हो गया है।

demonte colony 3- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/@AJAYGNANAMUTHU डेमोंटे कॉलोनी 3 का पहला लुक

हॉरर फिल्में दर्शकों की सबसे पसंदीदा जॉनर में से एक है, जो अपनी हिट डरावनी कहानी के लिए सालों तक चर्चा में रहती हैं। हालांकि, भारतीय हॉरर थ्रिलर को आमतौर पर ज्यादा ध्यान नहीं मिल पाता है। अब नए साल 2026 के पहले दिन साउथ के मशहूर फिल्ममेकर्स ने एक सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर के तीसरे पार्ट का पहला लुक शेयर कर दिया, जिसके पिछले दो पार्ट्स बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुए थे। हम जिस सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म की बात कर रहे, उसका नाम 'डेमोंटे कॉलोनी 3' है। डेमोंटे कॉलोनी के दो पार्ट की शानदार सफलता के बाद अब इसके तीसरे भाग का भी ऐलान हो चुका है।

इस हिट हॉरर थ्रिलर के 3 पार्ट का हुआ ऐलान

'डेमोंटे कॉलोनी 3' में अरुलनिधि मुख्य भूमिका में हैं और इसे अजय ज्ञानमुथु ने डायरेक्ट किया है। 'डेमोंटे कॉलोनी' 2015 की एक भारतीय तमिल-भाषा की सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसके सारे पार्ट आर अजय ज्ञानमुथु ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह उनकी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म थी, जो अब अपनी तीसरी कहानी के साथ बड़े पर्दे पर लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

डेमोंटे कॉलोनी 3 का पहला लुक

साल 2026 के पहले ही दिन इस हिट सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म के तीसरे पार्ट का पहला लुक सामने आ गया है, जिसके पिछले दो पार्ट बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर चुके हैं। अरुलनिति की अपकमिंग फिल्म 'डेमोंटे कॉलोनी 3' के पहले पोस्टर में एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठा दिख रहा है और उस पर लिखा है, 'अंत अभी बाकी है।' प्रिया भवानी शंकर, अर्चना रविचंद्रन, मुथुकुमार और मीनाक्षी गोविंदराजन फिल्म में वापसी कर सकते हैं। अरुलनिधि फिर से डबल रोल में नजर आएंगे, जो इसके दूसरे पार्ट में भी थे।

डेमोंटे कॉलोनी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

2024 में रिलीज हुई 'डेमोंटे कॉलोनी 2' की कहानी तीसरे पार्ट में जारी रहेगी। यह फिल्म लगभग 15-20 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 85 करोड़ रुपये कमाए। यह 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक थी। वहीं, डेमोंटे कॉलोनी का पहला पार्ट 2015 में रिलीज हुआ था और इसका सीक्वल 9 साल बाद रिलीज हुआ, जो हिट रहा। यह फिल्म 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने लगभग 17 करोड़ रुपये कमाए थे।

डेमोंटे कॉलोनी की अब तक की कहानी

डेमोंटे कॉलोनी (2015): यह फिल्म चार दोस्तों की है जो एक भुतहा बंगले में जाते हैं और गलती से एक बदला लेने वाली आत्मा को आजाद कर देते हैं, जिसके बाद उनके साथ डरावनी घटनाएं घटने लगती हैं।

डेमोंटे कॉलोनी 2 (2024): यह सीक्वल प्रीक्वल का भी काम करता है, जो डेमोंटे घर की कहानी को आगे बढ़ाता है। यह डेबी (प्रिया भवानी शंकर) और रघु (अरुलनिधि) जैसे किरदारों पर फोकस करता है, जो घर के शापित इतिहास का पता लगाते हैं। कहानी में एक रहस्यमयी किताब, शापित हार, परिवार के राज और बुरी ताकत शामिल है। अब तीसरे पार्ट में इसके आगे की कहानी देखने को मिलेगी।

ये भी पढे़ं-

एयरपोर्ट पर दिखा राज कुंद्रा का प्रोटेक्टिव अंदाज, 5 साल की बेटी समीशा का चेहरा कैमरे से छुपाते आए नजर

'इक्कीस' का बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कैसा रहा हाल, अगस्त्य नंदा-सिमर भाटिया की डेब्यू फिल्म ने कमाए करोड़

Latest Bollywood News