1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गंभीर कंधे की चोट से जूझ रहे एक्टर देवदत्त रॉय, रुकी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग, कब करेंगे वापसी?

गंभीर कंधे की चोट से जूझ रहे एक्टर देवदत्त रॉय, रुकी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग, कब करेंगे वापसी?

साउथ के मशहूर स्टार देवदत्त रॉय इन दिनों अपनी सेहत से जुड़ी दिक्कतों की वजह से चर्चा में हैं, एक्टर को पिछले कुछ दिनों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके कंधे में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग भी रुक गई है।

devadutta roy- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@DEVADUTTA_ROY देवदत्त रॉय के कंधे में लगी चोट।

मनोरंजन जगत में पिछले कुछ सालों में साउथ फिल्मों का दबदबा तेजी से बढ़ा है। साउथ फिल्में अपने रिच कंटेंट के दम पर अब दर्शकों की फेवरेट बन चुकी हैं। जबरदस्त एक्शन सीन्स और नए सब्जेक्ट के चलते साउथ फिल्मों को अब दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल है। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों यश स्टारर 'टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' ने धूम मचा रखी है और जल्दी ही बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ी फिल्म तहलका मचाने को तैयार है। यहां बात हो रही है देवदत्त रॉय स्टारर 'स्पॉटलाइट' की , जो पिछले कुछ महीनों से चर्चा में है। लेकिन, इससे पहले अभिनेता को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते उनकी फिल्म की शूटिंग भी प्रभावित हुई।

कंधे में लगी गंभीर चोट

'स्पॉटलाइट' स्टार देवदत्त रॉय पिछले कुछ दिनों से अपने कंधे में लगी गंभीर चोट से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने शूटिंग से भी ब्रेक लिया था। अभिनेता की कई मांसपेशियों के फटने (मसल टियर) की बात सामने आई है, जिसके चलते उन्हें डॉक्टर ने आराम की सलाह दी थी। कंधे की समस्या के अलावा, देवदत्त रॉय को सेहत से जुड़ी अन्य परेशानियां भी थीं, इसलिए उन्होंने फिलहाल सब कुछ रोक दिया गया है। एक्टर की सेहत से जुड़ी खबर आने के बाद से ही उनके फैंस चिंता में हैं और उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।

सेट पर कब वापसी करेंगे देवदत्त रॉय

एक्टर के चोटिल होने के बाद यही सवाल उठ रहे हैं कि अब वह सेट पर कब वापसी करेंगे? बताया जा रहा है कि अभिनेता आने वाले कुछ ही दिनों में शूटिंग सेट पर वापसी कर सकते हैं और अपनी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर की शूटिंग पूरी करेंगे। फिल्म के बड़े सीन्स की शूटिंग पहले ही हो चुकी है। कई शहरों में इसके एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की गई है। ऐसे में अभिनेता के फैंस उनकी फिल्म की रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी स्पॉटलाइट

फिल्म की रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि ये इसी साल यानी 2026 के आखिरी में रिलीज हो सकती है। स्पॉटलाइट की बात करें तो ये एक एक्शन पैक्ड फिल्म है, जिसके चलते फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। बता दें, इस तमिल फिल्म के बाद देवदत्त रॉय अपने दूसरे प्रोजेक्ट 'सफर 2 का काम शुरू करेंगे। अभिनेता जल्दी ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे, जिसे लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, अब तक मेकर्स की ओर से इस फिल्म के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

ये भी पढ़ेंः हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना जल्द करेंगी काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया समय करूंगी मिस

Latest Bollywood News