1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चोट से उबरने के बाद फिर काम पर लौटे साउथ स्टार देवदत्त रॉय, शुरू करेंगे अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर की शूटिंग, फैंस ने जताई खुशी

चोट से उबरने के बाद फिर काम पर लौटे साउथ स्टार देवदत्त रॉय, शुरू करेंगे अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर की शूटिंग, फैंस ने जताई खुशी

साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर देवदत्त रॉय पिछले दिनों अपनी सेहत से जुड़ी दिक्कतों के चलते चर्चा में थे। पिछले दिनों एक्टर चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने काम से ब्रेक ले लिया था। लेकिन अब चोट ठीक होने के बाद देवदत्त रॉय अपनी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर की शूटिंग को तैयार हैं।

devadutta roy- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@DEVADUTTA_ROY देवदत्त रॉय।

साउथ स्टार देवदत्त रॉय पिछले दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। अभिनेता के कंधे में चोट लगी थी, जिसके चलते उनकी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'स्पॉटलाइट' सहित कई फिल्मों की शूटिंग रुक गई थी। लेकिन, अब खबर है कि देवदत्त रॉय अपने कंधे की चोट से उबर चुके हैं और जल्दी ही फिल्म के सेट पर भी वापसी कर सकते हैं। अभिनेता पिछले कुछ दिनों से लगातार अपनी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा में थे, कंधे में लगी चोट के चलते उनकी फिल्म की शूटिंग भी प्रभावित हुई। लेकिन, अब पूरी तरह से फिट होने के बाद वह फिर अपनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं। इस खबर से उनके फैंस भी बेहद खुश हैं।

कंधे में लगी थी गंभीर चोट

'स्पॉटलाइट' स्टार देवदत्त रॉय को कंधे में गंभीर चोट लगी थी, इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। इस चोट के चलते उन्होंने शूटिंग से भी ब्रेक लिया था। बताया जा रहा है कि अभिनेता की कई मांसपेशियों के फटने (मसल टियर) के चलते उन्हें डॉक्टर ने आराम की सलाह दी थी, जिसके चलते उन्हें शूटिंग से भी ब्रेक लेना पड़ा था। कंधे में लगी चोट के अलावा, देवदत्त रॉय को सेहत से जुड़ी और भी कई परेशानियां भी थीं, इसलिए उन्हें शूटिंग सहित अन्य कामों से ब्रेक लेना पड़ा।

सेट पर वापसी को तैयार देवदत्त रॉय

एक्टर के चोटिल होने के बाद यही सवाल उठ रहे थे कि अब वह सेट पर कब वापसी करेंगे? इस बीच अब अभिनेता के फैंस की चिंता दूर हो गई है। देवदत्त अब अपने कंधे की चोट से उबर चुके हैं और जल्दी ही शूटिंग सेट पर वापसी करने वाले हैं और इसी के साथ वह अपनी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर की शूटिंग पूरी करेंगे। फिल्म के बड़े सीन्स की शूटिंग पहले ही हो चुकी है। कई शहरों में इसके एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की गई है और अब छोटे-मोटे हिस्सों को शूटिंग के बाद ये फिल्म दर्शकों के बीच होगी। अभिनेता के फैंस उनकी फिल्म की रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी 'स्पॉटलाइट'

'स्पॉटलाइट' की बात करें तो ये फिलहाल साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है और जल्दी ही दर्शकों के बीच दस्तक दे सकती है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि ये इसी साल यानी 2026 के आखिरी में दर्शकों के बीच दस्तक दे सकती है। स्पॉटलाइट की बात करें तो ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें देवदत्त रॉय जबरस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे। यही वजह है कि फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

ये भी पढ़ेंः विजय सेतुपति की 'महाराजा' ने रचा इतिहास, हॉलीवुड में बनेगा 8.2 रेटिंग वाली फिल्म का रीमेक, प्रोड्यूसर ने दी जानकारी

Latest Bollywood News