A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 80 के दशक की एक्ट्रेस, जिसने करियर के पीक पर छोड़ दी थीं इंडस्ट्री, धर्मेंद्र-राज बब्बर संग दी हिट, अब कहां है गायब?

80 के दशक की एक्ट्रेस, जिसने करियर के पीक पर छोड़ दी थीं इंडस्ट्री, धर्मेंद्र-राज बब्बर संग दी हिट, अब कहां है गायब?

धर्मेंद्र, राज बब्बर, जितेंद्र और शत्रुघन सिन्हा जैसे मशहूर अभिनेता के साथ काम कर चुकी ये एक्ट्रेस अपने दौर की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक थी। कई हिट देने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ और अब 63 की हो गई हैं।

Anita Raj- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ANITARAAJ इस एक्ट्रेस को पहचाना क्या?

श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, रेखा, हेमा मालिनी, जया प्रदा, मंदाकिनी और पूनम ढिल्लों जैसी मशहूर एक्ट्रेस ने 80-90 के दशक में अपनी एक्टिंग और खूबसूरत से हर किसी को दीवाना बना दिया था। उन्ही में से एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जिन्होंने उसी दौर में कई हीट फिल्में दी और अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह न सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं, बल्कि अपनी फिटनेस के लिए भी काफी मशहूर रहीं। हम बात कर रहे हैं अनीता राज की, जो अब छोटे पर्दे पर राज कर रही हैं। उन्होंने अपने समय के कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया, जिसमें धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, अनिल कपूर, गोविंदा, जीतेंद्र, राज बब्बर, शशि कपूर और ऋषि कपूर जैसे नाम शामिल है। इस तरह वह उस दौर के बड़े सितारों के साथ एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं।

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ टीवी जगत में बनाई पहचान

अनीता राज एक जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री रही हैं, जो 1980 और 1990 के दशक में सिनेमा में काम करती थीं। उनका करियर 1981 से 2000 तक चला और फिर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी, लेकिन समय बदला और 2007 के बाद उन्होंने वापसी की। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद उन्होंने टेलीविजन के जरिए वापसी की, जहां वह आज भी एक्टिव हैं। 1992 में निर्देशक सुनील हिंगोरानी से शादी के बाद पर्सनल लाइफ और परिवार पर ध्यान देने के लिए फिल्मों से दूरी बना ली। अनीता राज का जन्म एक फिल्मी परिवार में हुआ था। वह जगदीश राज की बेटी हैं, जो एक जाने-माने कैरेक्टर एक्टर थे और कई बॉलीवुड फिल्मों में पुलिस अफसरों का किरदार निभाने के लिए मशहूर थे। वे 177 बार फिल्मों में इंस्पेक्टर बन चुके थे और ये रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। फिल्मी माहौल में पली-बढ़ी अनीता का झुकाव अभिनय की ओर हो गया।

कहां हैं धर्मेंद्र की हीरोइन

अनीता राज ने 1980 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में कदम रखा और जल्द ही एक मशहूर अभिनेत्री बन गईं। उन्होंने रोमांस, एक्शन और पारिवारिक ड्रामा जैसे कई जॉनर की फिल्मों में काम किया। फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद अब अनीता राज टीवी की दुनिया पर राज कर रही हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अनीता ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आ रही हैं, जिसमें वह कावेरी पोद्दार का किरदार निभा रही हैं। अनीता राज ने 'इंद्रजाल' से टीवी की दुनिटा में कदम रखा था, लेकिन उन्हें पहचान 'छोटी सरदारनी' से मिली।

ये भी पढे़ं-

1100 करोड़ क्लब में 'धुरंधर 2' की एंट्री, 9 दिन में बना डाले 9 रिकॉर्ड, 'पठान'-'जवान' को पछाड़ा

प्राइम वीडियो की धांसू सीरीज, पहले 9 एपिसोड ने जीता दिल, अब पार्ट 2 से दमदार वापसी को तैयार

Latest Bollywood News