1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म में ल्यारी के लोगों ने भी की एक्टिंग? गैंगस्टर यासिर के रोल में नजर आए एक्टर ने बताया सच

Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म में ल्यारी के लोगों ने भी की एक्टिंग? गैंगस्टर यासिर के रोल में नजर आए एक्टर ने बताया सच

धुरंधर 2 में गैंगस्टर अरशद पप्पू के छोटे भाई यासिर के रोल में नजर आए एक्टर अभय अरोड़ा ने उन अटकलों के बारे में खुलकर बात की, जिनमें कहा जा रहा है कि 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी के कुछ सीन्स में पाकिस्तान के ल्यारी के लोगों ने भी काम किया है।

dhurandhar 2- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@OFFICIALJIOCINEMA धुरंधर 2 में अभय अरोड़ा ने निभाया है गैंगस्टर अरशद पप्पू के छोटे भाई यासिर का रोल।

'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में अब तूफान बनकर छाई हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 1 हफ्ता भी नहीं हुआ है और इसने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और बॉक्स ऑफिस पर इसका जलवा लगातार जारी है। फिल्म आए दिन नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बीच इसके कलाकार भी काफी चर्चा में हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी भी चर्चा थी कि आदित्य धर की फिल्म में सचमुच में कुछ ऐसे लोग शामिल थे, जो मूल रूप से ल्यारी के ही रहने वाले हैं। अब फिल्म के एक एक्टर ने भी इन अटकलों पर बात की है। धुरंधर 2 में अरशद पप्पू के रोल में नजर आए एक्टर अभय अरोड़ा ने इन अटकलों के पीछे का सच बताया है।

धुरंधर 2 में पाकिस्तानी लोगों ने किया काम?

अभय अरोड़ा ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की कि भीड़ वाले कई सीन में ल्यारी के लोगों को भी शामिल किया गया था। अभय ने इन अटकलों पर रिएक्शन देते हुए कहा - 'बैंकॉक में भीड़ में कुछ ऐसे लोग थे, जो ल्यारी के ही रहने वाले थे। उन्होंने जब सेट देखा तो हैरान रह गए  और कहा- ये सेट पूरा ल्यारी जैसा लग रहा है। वे लोग अब बैंकॉक में ही रहते हैं, लेकिन ल्यारी के रहने वाले हैं। कुछ सीन्स के लिए स्थानीय कलाकारों को चुना गया था, जैसे भीड़ में शामिल लोग, पीछे से गुजरते लोग और स्टेज पर खड़े होकर हौसला बढ़ाने वाले लोग। इन सब लोगों को बैंकॉक वाले शेड्यूल के दौरान ही कास्ट किया गया था और ये सच है कि इनमें से कुछ लोग सचमुच पाकिस्तान के ल्यारी क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं।'

सेट देख हैरान थे लोग

अभय आगे कहते हैं- 'वे लोग जब सेट पर पहुंचे तो वहां मौजूद हर छोटी-बड़ी चीजों से खुद को जोड़ पा रहे थे। कई लोग तो सेट देखकर हैरान थे और कह रहे थे- आप लोगों को देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा कि आपमें से कोई कभी ल्यारी नहीं गया। जिस तरह हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखा गया है, वो वाकई कमाल का है।'

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का जलवा

रणवीर सिंह स्टारर स्पाई-थ्रिलर 'धुरंधरः द रिवेंज' ने रिलीज के 1 हफ्ते के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर 619 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इंडस्ट्री ट्रैकर सेकनिल्क के अनुसार, फिल्म की भारत में कमाई 619 करोड़ और वर्ल्डवाइड 941 करोड़ के पार पहुंच गई है। धुरंधर 2 का सातवें दिन का कलेक्शन 43.76 करोड़ रहा और गुरुवार को इसके वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ेंः 'क्राइम नेक्स्ट डोर' फेम हर्षिल कालिया की मौत, जयपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गई एक्ट्रेस की जान, परिवार में पसरा मातम
कहां है शोला और शबनम का 'राजा'? हीरो बनने मुंबई आया था शाही परिवार का चिराग, साइड रोल में सिमट गया करियर

Latest Bollywood News