1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धुरंधर 2 की रिलीज को पूरा हो गया 1 महीना, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास और कूट दिए 1748 करोड़ रुपये

धुरंधर 2 की रिलीज को पूरा हो गया 1 महीना, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास और कूट दिए 1748 करोड़ रुपये

धुरंधर 2 फिल्म ने सिनेमाघरों में 1 महीना पूरा कर लिया है और अब तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है।

Dhurandhar 2- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@RANVEERSINGH धुरंधर 2

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में 1 महीने पूरे कर लिए हैं। बीते महीने 19 अप्रैल को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और अब तक 1748 करोड़ रुपयों की कमाई कर इतिहास रच चुकी है। सेकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने अब तक भारत में ही 1329 करोड़ रुपयों की कमाई कर डाली है। वहीं बाकी की कमाई विदेशों से हुई है। फिल्म को लेकर बॉक्स ऑपिस पर तूफान मचा रहा था। 

पहले दिन ही 100 करोड़ी क्लब में ली थी एंट्री

धुरंधर 2 ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। डे जीरो और रिलीज के दिन के कलेक्शन ने ही 102 करोड़ रुपयों का आंकड़ा पार कर दिया था। इसके बाद फिल्म ने सिनेमाघरों में लोगों की खूब भीड़ जमा कराई और पहले ही हफ्ते 674 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद भी फिल्म रुकी नहीं और अभी भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। 31 दिनों से लगातार सिनेमाघरों में चल रही धुरंधर 2 अभी भी कलेक्शन कर रही है। 

दोनों फिल्म ने कमाए 3000 करोड़ रुपये

बता दें कि धुरंधर उन चंद फिल्मों में शामिल हो गई है जिसके दोनों पार्ट्स ने 3000 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। इससे पहले बीते साल रिलीज हुई धुरंधर के पहले पार्ट ने भी कमाल कर दिया था और 1300 करोड़ रुपयों से ज्यादा वर्ल्डवाइड कमाई की थी। अब धुरंधर 2 का भी डंका बॉक्स ऑफिस पर बजा है। रणवीर सिंह के करियर के लिए भी ये फिल्म मील का पत्थर साबित हुई है। साथ ही इस फिल्म के जरिए कई दिग्गज कलाकारों को रातों रात शोहरत मिली है। राकेश बेदी इस फिल्म के सबसे बड़े उदाहरण हैं जिन्होंने अपनी कमाल की एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। वहीं अब करीब 1 महीने होने के भी जिन्होंने धुरंधर 2 नहीं देखी है वो ओटीटी का इंतजार कर रहे हैं। धुरंधर 2 की ओटीटी डील हो चुकी है ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर की जाएगी। हालांकि अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज की डेट सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा रही हैं ये फिल्म मई के अंत तक या फिर जून की शुरुआत में ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना का सबसे खास दोस्त, काका संग 25 फिल्मों में किया काम, दामाद अक्षय कुमार संग भी की 'हेरा फेरी

1-2 नहीं तो दीपिका पादुकोण को कितने बच्चे चाहिए? खुद बताई थी मन की बात, रणवीर की 'दुआ' 2024 में हुई कुबूल

Latest Bollywood News