1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन है 'धुरंधर 2' का नवाज शरीफ? रियल लाइफ में बिल्कुल जुदा लगता है हैंडसम हंक स्टारकिड, चाहकर भी नहीं पहचान पाएंगे आप

कौन है 'धुरंधर 2' का नवाज शरीफ? रियल लाइफ में बिल्कुल जुदा लगता है हैंडसम हंक स्टारकिड, चाहकर भी नहीं पहचान पाएंगे आप

'धुरंधर द रिवेंज' में नवाज शरीफ से मिलता जुलता एक किरदार दिखाया गया है, जिसे नवाब शफीक का नाम दिया गया है। इस किरदार को निभाने वाले एक्टर रियल लाइफ में बिल्कुल जुदा है। उनकी असल झलक देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

Dhurandhar 2 nawaz sharif aka Mashhoor Amrohi- India TV Hindi
Image Source : STILL FROM DHURANDHAR2, GOLDEN.BOLLYWOOD मशहूर अमरोही।

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इन दिनों अपनी जबरदस्त कमाई और एक्शन के लिए सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म के कई किरदार भी छाए हुए हैं। जमील जमाली, अतीक अहमद, बड़े साहब के अलावा एक और किरदार सुर्खियों में हैं। जिस एक्टर की बात कर रहे हैं उनके पास फिल्म में महज दो सीन हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेता मशहूर अमरोही की, जिन्होंने फिल्म में 'नवाब शफीक' का किरदार निभाया है। इस किरदार की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि ये पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से हू-ब-हू मेल खाता है। इंटरनेट पर इस समानता को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है और लोग हैरान हैं कि क्या यह वास्तव में कोई अभिनेता है या फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कमाल है।

AI या प्रोस्थेटिक्स या कोई जादू?

फिल्म 'धुरंधर 2' में मशहूर अमरोही ने नवाब शफीक नामक एक राजनेता की भूमिका निभाई है, जिसे कथित तौर पर नवाज शरीफ से प्रेरित माना जा रहा है। परदे पर उनकी शक्ल और हाव-भाव पूर्व पाक प्रधानमंत्री से इतने मिलते हैं कि दर्शकों के लिए यह यकीन करना मुश्किल हो गया है कि यह मशहूर अमरोही ही हैं। सोशल मीडिया पर लोग मजाक में यहां तक पूछ रहे हैं कि निर्देशक आदित्य धर ने नवाज शरीफ को फिल्म में काम करने के लिए कैसे राजी किया। अभिनेता खुद इस प्रतिक्रिया से हैरान हैं। मशहूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके लिए सबसे बड़ी तारीफ यही है कि लोग उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं और इसे 'AI' का काम समझ रहे हैं।

8 घंटे का मेकअप और बॉडी सूट

वास्तविक जीवन में मशहूर अमरोही अपने निभाए गए इस किरदार से बिल्कुल अलग दिखते हैं। वो बेहद हैंडसम, स्लिम और गुड लुकिंग है। इस लुक को हासिल करना उनके लिए जरा भी आसान नहीं था। निर्देशक आदित्य धर और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को भरोसा था कि मशहूर इस रोल में खुद को पूरी तरह ढाल सकते हैं। मशहूर ने साझा किया कि पहले मेकअप टेस्ट में वे वैसा परिणाम नहीं पा सके जैसा निर्देशक चाहते थे। लुक को परफेक्ट बनाने के लिए मशहूर मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ने कमान संभाली। मशहूर को लगातार चार दिनों तक प्रतिदिन 8 घंटे से अधिक समय तक मेकअप चेयर पर बैठना पड़ा। नवाब शफीक के शरीर का वजन, चेहरे की झुर्रियां और उम्र दिखाने के लिए काफी मेहनत की गई। वजन बढ़ाने के लिए मशहूर ने एक विशेष बॉडी सूट पहना था जिसमें एक नकली पॉन्च भी शामिल था।

मेजर इकबाल से नवाब शफीक तक

दिलचस्प बात यह है कि मशहूर अमरोही ने शुरुआत में नवाब शफीक के रोल के लिए ऑडिशन नहीं दिया था। उन्होंने बताया कि वह पहले मेजर इकबाल के किरदार के लिए टेस्ट देने गए थे। हालांकि वह भूमिका बाद में अर्जुन रामपाल को मिली। बाद में निर्देशक आदित्य धर की पारखी नजर मशहूर पर पड़ी और उन्होंने उन्हें नवाब शफीक के जटिल किरदार के लिए चुना। निर्देशक की यह पसंद मास्टरस्ट्रोक साबित हुई, क्योंकि महज दो दृश्यों में मशहूर ने पूरी महफिल लूट ली।

कमाल अमरोही के पोते है मशहूर 

मशहूर अमरोही का ताल्लुक भारतीय सिनेमा के एक बहुत बड़े नाम से है। वह दिग्गज फिल्म निर्माता कमाल अमरोही के पोते हैं, जिन्होंने 'पाकीजा', 'महल', 'दायरा' और 'रजिया सुल्तान' जैसी कालजयी फिल्में बनाई थीं। भले ही मशहूर एक बड़ी फिल्मी विरासत से आते हैं, लेकिन 'धुरंधर 2' ने उन्हें अपनी एक अलग पहचान दिलाने में मदद की है। इससे पहले मशहूर 'एक्यूज्ड', 'फ्रीडम एट मिडनाइट' और 'वॉर' जैसी फिल्मों और सीरीज में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' सिर्फ दो हफ्ते में ही ढेर करेगी 'धुरंधर' का 1300 करोड़ी किला, 2000 करोड़ पार कमाई से रचेगी इतिहास, समझें पूरा गणित

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर रणवीर सिंह पर पड़ा भारी, 'धुरंधर 2' में निकला गेम चेंजर, 12 साल पहले भी दिखा चुका Dhurandhar का कमाल

Latest Bollywood News