A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dhurandhar 2 Trailer Released: खून से नहाएगी लयारी और धमाकों से गूंज उठेगी करांची, ट्रेलर में एक्शन का भंडार

Dhurandhar 2 Trailer Released: खून से नहाएगी लयारी और धमाकों से गूंज उठेगी करांची, ट्रेलर में एक्शन का भंडार

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है और जसकीरत सिंह AKA हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) की अतीत की जिंदगी की झलकियां सामने हैं।

Dhurandhar 2 trailer- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE-JIOSTUDIOS धुरंधर 2 ट्रेलर

धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है और एक बार फिर पाकिस्तान के शहर कराची का लयारी खून से नहाया दिख रहा है। रहमान डकैत की मौत के बाद भसड़ मची है और लाशों के ढेर गए गए हैं। ट्रेलर में उजैर बलूच के किरदार को भी दमदार दिखाया गया है। मेजर इकबाल यानी अर्जुन रामपाल के कंधे पर एक्शन की जिम्मेदारी है और अपनी क्रूरता का सबूत भी दे रहा है। साथ ही संजय दत्त के किरदार असलम चौधरी भी अपने रौबीले अंदाज में लोगों की हेकड़ी निकालते दिख रहे हैं। जियो स्टूडियो ने धुरंधर 2 फिल्म का ट्रेलर अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है। 

सुपरहिट रहा था पहला पार्ट

इससे पहले धुरंधर ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था और 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 1350 करोड़ रुपयों से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की जमकर तारीफ हुई थी। साथ ही आर माधवन और अर्जुन रामपाल के किरदार को भी खूब सराहा गया था। संजय दत्त के रोल असलम चौधरी के किरदार की चर्चा सरहद पार पाकिस्तान में भी रही थी। फिल्म को लेकर सियासी गलियारों में भी खूब हलचल रही थी और कराची के बगल में शहर लयारी के वीडियो के साथ पुराने इंटरव्यूज भी देखने को मिले थे। उजैर बलूच और रहमान डकैत के किस्से भी उन लोगों ने धुरंधर रिलीज के बाद सुनाए थे जो कभी उस दौर के अपराधों के गवाह रहे हैं। 

ओटीटी पर भी सुपरहिट रही थी धुरंधर

बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बाद धुरंधर ने ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखाया था और नेटफ्लिक्स पर खूब ट्रेंड में रही थी। पाकिस्तान में भी फिल्म को खूब देखा गया और यहां भी अच्छी दीवानगी दर्ज की गई थी। इसके साथ ही खास बात ये है कि धुरंधर इतनी सफल होने के बाद भी पायरेसी में भी रिकॉर्ड दर्ज करने में पीछे नहीं रही। पाकिस्तान समेत तमाम मिडिल ईस्ट देशों जहां भी फिल्म के रिलीज पर बैन लगा वहां लोगों ने इस फिल्म को पायरेटेड कॉपी में देखा। एक यूट्यूबर ने पाकिस्तान में महज 20 भारतीय रुपयों की कीमत में धुरंधर मिल रही थी। इसका सबूत उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। अब धुरंधऱ 2 का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है और फिल्म भी 189 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। 

Latest Bollywood News