A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड 3 विलेन और 2 हीरो, धुरंधर में दिखेगा पाकिस्तानी आतंक का घिनौना चेहरा, औरंगजेब के बाद अक्षय खन्ना बने हैं दुश्मन!

3 विलेन और 2 हीरो, धुरंधर में दिखेगा पाकिस्तानी आतंक का घिनौना चेहरा, औरंगजेब के बाद अक्षय खन्ना बने हैं दुश्मन!

धुरंधर फिल्म के ट्रेलर रिलीज के साथ ही इसकी कहानी की भी झलकियां देखने को मिलने लगी हैं। 5 दिसंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में 3 विलेन और 2 हीरो नजर आ सकते हैं।

Dhurandhar- India TV Hindi Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@RAMPAL72 धुरंधर

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को दस्तक देने के लिए तैयार है। बीते रोज मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर में कहानी की झलक देखने को मिली है। झलक में साफ देखने को मिल रहा है कि फिल्म में 3 विलेन और 2 हीरो होने वाले हैं। एक बार फिर पाकिस्तानी आतंक का घिनौना चेहरा और उसे भारत का मुंहतोड़ जवाब देने वाले जांबाजों की वीरता साफ देखने वाली है। अक्षय खन्ना भी एक धांसू विलेन के तौर पर दिख रहे हैं और छावा में औरंगजेब के किरदार के बाद एक बार फिर तारीफें बटोरने की तैयारी कर रहे हैं। 

5 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म धुरंधर इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है और इसमें लंबी-चौंड़ी स्टारकास्ट है। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के साथ फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन जैसे धाकड़ कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। इसको लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है जो 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइल' से कमाल कर चुके हैं। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म भी उरी की तरह बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा पाती है या नहीं। 

पाकिस्तानी आतंक के घिनौने चेहरे का खुलासा

फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही सालों पर्दे के पीछे की जंग को दिखाने वाली है। जिसमें पाकिस्तानी रेडिकल्स और आतंकियों की भारत को बरबाद करने की साजिश कैसे नाकाम की जाती है। इतना ही नहीं भारत मां के सच्चे सपूत सैनिकों के वेश में उसकी रक्षा करते हैं और जान पर खेलकर अपने देश को आतंकियों से बचाने की कोशिश करते हैं। ट्रेलर में मारधाड़ दिख रही है और लोगों को एक बार फिर रोमांच आ रहा है। 

3 विलेन और 2 हीरो आएंगे नजर?

फिल्म की पूरी कहानी का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है लेकिन ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रणवीर सिंह और आर माधवन पर्दे पर बतौर हीरो नजर आ सकते हैं। वहीं अर्जुन रामपाल का किरदार काफी धांसू और विलेन का नजर आ रहा है। वहीं संजय दत्त से लेकर अक्षय खन्ना भी विलेन के किरदारों में कमाल करते दिख सकते हैं। अब देखना होगा कि क्या ये कहानी लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रहती है या नहीं। 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। साथ ही उम्मीद लगाई जा रही है कि इसकी बॉक्स ऑफिस कमाई 'कांतारा चैप्टर-1' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है। 

ये भी पढ़ें- मंच पर PM मोदी के आगे झुक गईं ऐश्वर्या राय, छुए पैर, दोनों का रिएक्शन देख बोले लोग- इसे कहते हैं सम्मान

प्रोड्यूसर से लड़ाई का दंश झेलता रहा एक्टर, बेचने पड़े टिशू पेपर और टॉयलेट रोल

Latest Bollywood News