A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धुरंधर फिल्म का वो सीन, जिसने सोशल मीडिया पर भड़का दी तगड़ी बहस, ध्रुव राठी ने किया पोस्ट तो लोगों ने लगा दी क्लास

धुरंधर फिल्म का वो सीन, जिसने सोशल मीडिया पर भड़का दी तगड़ी बहस, ध्रुव राठी ने किया पोस्ट तो लोगों ने लगा दी क्लास

धुरंधर फिल्म के ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है। यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक पोस्ट के बाद लोगों ने उनकी क्लास लगा दी है। इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने भी उन्हें आईना दिखाया है।

Dhurandhar- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-X@ABHIJITWT धुरंधर

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' का बीते रोज ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही ये फिल्म भी सुर्खियां बटोरने लगी और ट्रेलर यूट्यूब पर पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगा। वहीं ट्रेलर आते ही लोगों ने फिल्म के एक्शन की जमकर तारीफ की है। हालांकि कुछ लोगों ने फिल्म में दिखाई हिंसा के विरोध में वकालत शुरू कर दी। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने धुरंधर के हिंसक सीन्स पर एक पोस्ट शेयर किया तो लोग भड़क गए। इतना नहीं लोगों ने ध्रुव राठी की क्लास लगा डाली। बॉलीवुड एक्टर्स भी इस कतार में पीछे नहीं रहे। बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने भी अब इस मामले पर ध्रुव राठी को फटकार लगाई है और उस लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन लोगों ने ध्रुव के इस बेतुके पोस्ट का विरोध किया है। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल फिल्म 'धुरंधर' अगले महीने की 5 तारीख यानी 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इससे पहले मंगलवार को मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया था। ट्रेलर में जोरदार एक्शन और जमकर खून खराबा देखने को मिला है। लोगों को ट्रेलर काफी पसंद आया है और इसकी तारीफ भी हुई है। इसी बीच यूट्यूबर ध्रुव राठी ने फिल्म में दिखाए गए एक्सट्रीम वॉयलेंस का विरोध करते हुए अपनी बात कही। ध्रुव राठी ने लिखा, 'आदित्य धर ने बॉलीवुड में घटियापन की हदें पार कर दी हैं। उनकी नई फिल्म के ट्रेलर में दिखाई गई अत्यधिक हिंसा, खून-खराबा और यातनाएं, ISIS के लोगों का सिर कलम करते हुए देखने और उसे मनोरंजन कहने के बराबर है। उनकी पैसों की हवस इतनी बेकाबू है कि वे जानबूझकर युवा पीढ़ी के दिमाग में जहर भर रहे हैं, उन्हें खून-खराबे के प्रति असंवेदनशील बना रहे हैं और अकल्पनीय यातनाओं का महिमामंडन कर रहे हैं। सेंसर बोर्ड के लिए यह मौका है कि वह दिखाए कि क्या उन्हें लोगों को किस करते हुए देखने या किसी की जिंदा खाल उधेड़ते हुए देखने से ज्यादा समस्या है।' इस पोस्ट के बाद लोगों ने ध्रुव राठी की भी क्लास लगानी शुरू कर दी। 

रणवीर शौरी ने लगाई फटकार

ध्रुव राठी का ये पोस्ट वायरल हो गया और लोगों ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ज्यादातर लोगों ने ध्रुव राठी के दोगलेपन और पुराने वीडियोज का हवाला देते हुए उन्हें प्रोपोगेंडा पुश करने वाला इंसान बताया है। इतना ही नहीं कई लोगों ने राठी को गैंग्स ऑफ वासेपुर के उनके वीडियो के लेकर भी आईना दिखाया है। बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनके मंसूबे उजागर किए हैं। ध्रुव ने खुद माना है कि गैंग्स ऑफ वासेपुर के समय वीडियो बनाने को लेकर वे गलत थे। इसी कमेंट के ऊपर रणवीर ने लिखा, 'आप ज्यादातर समय गलत ही रहते हैं। मुझे तो हैरानी होती है कि गलत होने के बाद भी आपने इस पर कैसे इतना बड़ा करियर बना लिया है।' धुरंधर फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है और इसमें पाकिस्तान के आतंकी चेहरे का भद्दा रूप देखने को मिलने वाला है। 

ये भी पढ़ें- BB 19: भाई को देखते ही फूट फूटकर रोए अमाल मलिक, अरमान मलिक की गूंजी बिग बॉस-19 में आवाज, वीडियो देख भावुक हुए फैन्स

3 विलेन और 2 हीरो, धुरंधर में दिखेगा पाकिस्तानी आतंक का घिनौना चेहरा, औरंगजेब के बाद अक्षय खन्ना बने हैं दुश्मन! 

Latest Bollywood News