आदित्य धर की के निर्देशन में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता के बाद अब वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत छाप छोड़ने की तैयारी में नजर आ रही है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के म्यूजिक एल्बम को ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया है। टी-सीरीज और B62 स्टूडियोज़ ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी साझा की है और बताया कि फिल्म के साउंडट्रैक को कई कैटेगरी में शामिल किया गया है। एल्बम को 'बेस्ट कंपाइलेशन साउंडट्रैक फॉर विज़ुअल मीडिया' कैटेगरी में भेजने का श्रेय कंपोजर शाश्वत सचदेव को जाता है, जबकि अलग-अलग गानों को भी सॉन्ग राइटिंग, रैप, ग्लोबल म्यूजिक और पॉप जैसी कैटेगरी में लिस्ट किया गया है।
इन चार कैटेगरी में किया जा रहा प्रमोट
'धुरंधर: द रिवेंज' के संगीत को ग्रैमी में विचार किए जाने की प्रक्रिया के तहत कई कैटेगरी में प्रमोट किया जा रहा है। टी-सीरीज और बी62 स्टूडियोज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत सचदेव को 'विजुअल मीडिया के लिए बेस्ट कंपाइलेशन साउंडट्रेक' श्रेणी में नामांकिति किया गया है। वहीं फिल्म के चर्चित सॉन्ग 'फिर से' को 'विजुअल मीडिया के लिए लिखे बेस्ट गीत' श्रेणी में शामिल किया गया है। इसके अलावा 'जान से गुजरते हैं' को 'बेस्ट ग्लोबल म्यूज़िक परफॉर्मेंस' और 'आरी आरी' को 'बेस्ट एशियन पॉप म्यूज़िक परफॉर्मेंस' की श्रेणी में पेश किया गया है।
'धुरंधर: द रिवेंज' के कौन से गाने शामिल हैं?
इसके अलावा 'धुरंधर' के बाकी गानों को भी अलग-अलग ग्रैमी कैटेगरी के तहत कैंपेन में शामिल किया गया है। इनमें 'जाइये सजना' से 'डेस्टिनी' जैसे गाने शामिल हैं। ये विविधता दिखाती है कि एल्बम हर तरह के संगीत का शानदार मिश्रण है। हालांकि, इन लिस्टिंग को कन्फर्म नॉमिनेशन के बजाय विचार के लिए भेजी गई एंट्रीज़ के तौर पर समझा जाना चाहिए।
फिर से: बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विज़ुअल मीडिया
जान से गुज़रते हैं और कन्हैया: बेस्ट ग्लोबल म्यूज़िक परफॉर्मेंस
आरी आरी: बेस्ट एशियन पॉप म्यूज़िक परफॉर्मेंस
जाइए सजना: बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस
डेस्टिनी – मन अटक्या: बेस्ट रैप परफॉर्मेंस
वारी जावां: बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग
हम प्यार करने वाले: बेस्ट रीमिक्सड रिकॉर्डिंग
ग्रैमी के लिए विचार किए जाने का क्या मतलब है?
ग्रैमी के लिए सबमिशन, अवॉर्ड प्रोसेस का शुरुआती कदम है। इससे योग्य रिकॉर्डिंग और म्यूजिकल कामों पर 'रिकॉर्डिंग एकेडमी' विचार कर पाती है, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं होती कि वे फ़ाइनल नॉमिनेशन लिस्ट में जगह बना ही लेंगे। वोटिंग प्रोसेस में आगे बढ़ने से पहले एंट्रीज़ को एकेडमी की योग्यता शर्तों को पूरा करना होता है। इस प्रोसेस से चुने गए लोग ही ऑफ़िशियल नॉमिनी बनते हैं। यह देखना बाकी है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' की कोई एंट्री उस लिस्ट में जगह बना पाती है या नहीं।
आदित्य धर की नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में वापसी की उम्मीद
ग्रैमी कैंपेन ऐसे समय में आया है जब आदित्य धर 'धुरंधर: द रिवेंज' के लिए चर्चा में बने हुए हैं। फिल्ममेकर हाल ही में अपनी पत्नी यामी गौतम के साथ 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में शामिल हुए थे, जिन्हें 'आर्टिकल 370' में उनकी परफ़ॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत में धर से 'धुरंधर' के बारे में भी पूछा गया। उन्होंने फ़िल्म के बारे में ज़्यादा जानकारी तो नहीं दी, लेकिन उम्मीद जताई कि वे अगले साल समारोह में फिर आएंगे। उन्होंने कहा, 'हम यहां 'आर्टिकल 370' के लिए आए हैं। हम 'धुरंधर' पर भी बात करेंगे। उम्मीद है कि हम अगले साल भी आएंगे, लेकिन आज पूरी बात 'आर्टिकल 370' के बारे में है।'
ये भी पढ़ेंः 25 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने कमाए 330 करोड़ रुपये, मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी ‘बेथलेहम कुदुंबा यूनिट’
Latest Bollywood News