1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या जन्मदिन के दिन ही संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? सामने आई सच्चाई

क्या जन्मदिन के दिन ही संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? सामने आई सच्चाई

बीते दिन यानी 24 फरवरी को संजय लीला भंसाली 63 साल के हो गए और इस मौके पर एक खबर सामने आई कि प्रोड्यूसर-डायरेक्टर को हार्ट अटैक आया है, लेकिन ये खबर पूरी तरह से गलत साबित हुई है।

संजय लीला भंसाली।- India TV Hindi
Image Source : SANJAY LEELA BHANSALI PRODUCTION/FB संजय लीला भंसाली।

फेमस फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली अचानक ही सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल बीते दिन संजय का 63वां जन्मदिन था और इसी बीच खबर सामने आई कि संजय लीला भंसाली को हार्ट अटैक आ गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन इन दावों में कोई भी सच्चाई नहीं है। ये सभी दावे पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। फिल्म मेकर की टीम ने कंफर्म किया कि वो पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कोई भी स्वास्थ समस्या नहीं हुई है। अब इस पूरे मामले की शुरुआत कैसे हुई और क्यों फिल्म मेकर की टीम को अब सफाई देनी पड़ रही है, जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

टीम की ओर से जारी किया गया बयान

संजय लीला भंसाली की टीम की ओर से बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया है, 'संजय लीला भंसाली के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबरें पूरी तरह से झूठी और बेबुनियाद हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि ऐसी कोई भी खबर पर भरोसा न करें, क्योंकि उनका कोई वेरिफाइड सोर्स नहीं है।' इससे साफ हो गया है कि फिल्म मेकर पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

Image Source : bhansaliproductions/Instagramसंजय लीला भंसाली की ओर से जारी बयान।

कैसे शुरू हुई ये अफवाह?

बता दें, मामाराजी नाम के इंस्टाग्राम पेज ने एक पोस्ट साझा किया जिसमें जानकारी दी गई थी कि संजय लीला भंसाली के 63वें जन्मदिन पर उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई के एनएच अस्पताल में उनके इलाज की बात भी सामने आई। साथ ही कहा गया था कि इस पर और अधिक जानकारी का इंतजार है।

Image Source : Screen Grab of Instagram postइस पोस्ट से फैली अफवाह।

संजय लीला भंसाली बना रहे ये फिल्म

बता दें, संजय लीला भंसाली आखिरी बार वेब सीरीज 'हीरामंडी' लेकर आए थे, जो काफी हिट हुई। इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब वो नई फिल्म की तैयारी में लगे हुए हैं। फिल्म का नाम है 'लव एंड वॉर', जिसमें आलिया भट्टे के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म कब रिलीज होगी ये अभी साफ नहीं है। इसके अलावा मेकर्स ने अभी तक तो फिल्म का कोई कास्ट पोस्टर जारी किया है और न ही कोई और कंटेंट। इस फिल्म के लिए लोग काफी उत्सुक हैं।

ये भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना या विजय देवरकोंडा, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा, सामने आई दोनों की क्वालिफिकेशन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के बीच है कितना एज गैप? एक्ट्रेस का एक्स बॉयफ्रेंड था 10 साल बड़ा

Latest Bollywood News