A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पटानी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने एक बार फिर अपने हाथ पर बने टैटू से खींचा लोगों का ध्यान

दिशा पटानी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने एक बार फिर अपने हाथ पर बने टैटू से खींचा लोगों का ध्यान

दिशा पटानी हाल ही में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक के साथ स्पाॅट हुईं हैं, जिसका एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इसी बीच फैंस का ध्यान एक बार फिर अलेक्जेंडर एलेक्स के हाथ में बने टैटू ने खींचा, जिसपर उन्होंने अपनी लेडी लव का चेहरा बनवाया हुआ है।

Disha Patani,Aleksandar- India TV Hindi
Image Source : X दिशा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड के टैटू ने खींचा सबका ध्यान

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी अपनी फिटनेस और एक्शन मूव्स को लेकर फैंस के बीच में हमेशा चर्चा का कारण बनी रहती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। टाइगर श्रॉफ के अलग होने के बाद दिशा को अकसर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ देखा जाता है। दोनों की साथ की तस्वीरें और विडियोज सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इसी बीच दिशा एक बार फिर अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर के साथ स्पाॅट हुई हैं, जिसका एक वीडियो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस दौरान एक बार फिर लोगों का ध्यान अलेक्जेंडर एलेक्स के हाथ पर बने टैटू ने खींचा है।

दिशा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड के टैटू ने खींचा ध्यान

वैसे तो अलेक्जेंडर एलेक्स ने काफी समय पहले ही दिशा के चेहरे का टैटू अपने हाथ पर बनवा लिया था। लेकिन इस बार उनका पूरा टैटू बेहद पास से देखने को मिला, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ये टैटू अलेक्जेंडर के पूरे हाथ को कवर कर रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आत ही काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो में इस कपल के साथ मौनी राॅय भी नजर आ रही हैं। इस दौरान सभी कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं।  

अलेक्जेंडर के बारे में

बता दें कि अलेक्जेंडर एलेक्स एक मॉडल हैं। उन्होंने वेब सीरीज ‘गिरगिट’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। वहीं दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'योद्धा' में नजर आई थीं। ये फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना भी नजर आए थे। फिल्म को फैंस ने काफी पसंंद किया था। फिलहाल दिशा पाटनी इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। 

Latest Bollywood News