1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इमरान हाशमी पहली बार इस एक्ट्रेस संग करेंगे रोमांस, 'कबूल' के बाद दिखेगी 'हक' की लड़ाई

इमरान हाशमी पहली बार इस एक्ट्रेस संग करेंगे रोमांस, 'कबूल' के बाद दिखेगी 'हक' की लड़ाई

इमरान हाशमी और यामी गौतम जो अपनी गहरी और असरदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। अब फिल्म 'हक' के नए गाने कुबूल में एक खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला रिश्ता शेयर करते नजर आ रहे हैं।

emraan hashmi- India TV Hindi
Image Source : PRESS KIT यामी गौतम-इमरान हाशमी

इमरान हाशमी और यामी गौतम पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं, जिसकी उनकी रोमांटिक झलक सामने आ चुकी है। अब फिल्म 'हक' के नए गाने कुबूल में उनकी बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली केमिस्ट्री दिख रही है। यह गाना जंगली म्यूजिक ने शेयर किया गया है। मशहूर सिंगर विशाल मिश्रा ने इस गीत को कंपोज किया है, जो उनके सबसे इमोशनल और रोमांटिक सॉन्ग के लिए जाने जाते हैं। 'कुबूल' फिल्म हक की भावनात्मक कहानी की झलक दिखता है। इसमें संगीत, एहसास और सादगी का सुंदर मेल देखने को मिलता है।

यामी गौतम-इमरान हाशमी की रोमांटिक केमिस्ट्री

इस गाने के बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं और इसे अर्मान खान ने अपनी दिल छू लेने वाली आवाज में गाया है। 'कुबूल' एक ऐसा गीत है जो प्यार, खामोश निगाहों और अधूरे अल्फाजों से भावनाएं बयां करता है। फिल्म का म्यूजिक एल्बम आगे और भी दिल को छूने वाले गानों से सजा है, जैसे 'दिल तोड़ गया तू' और कुछ अन्य गाने जो जल्द ही रिलीज होंगे।

इमरान हाशमी ने कुबूल पर की बात

एक्टर ने कहा, 'जब किसी फिल्म का संगीत उसकी रूह बन जाए तो उसका असर और भी गहरा होता है। कुबूल ऐसा ही गाना है। विशाल ने इसे बेहद खास तरीके से बनाया है और यह हमारे किरदारों की कहानी को दिल तक पहुंचाता है।'

यामी गौतम ने बताया क्या है हक की कहानी

एक्ट्रेस ने कहा, 'कुबूल एक ऐसा गीत है जो खामोशियों में भी बोलता है। निगाहों में, अनकहे शब्दों में और अधूरी चाहतों में। मेरे किरदार की नर्मी, मजबूती और दर्द सब इसमें झलकता है। इसे निभाना एक भावनात्मक सफर था।' वहीं विशाल ने बताया, 'हक का संगीत भावनाओं और भारतीय सुरों की ताकत पर बना है। कुबूल प्यार की वो भावना है, जिसमें भारतीयता और आधुनिकता दोनों की झलक है। मैंने कोशिश की है कि यह गाना सच्चा, सादा और फिर भी सिनेमाई लगे।'

'कबूल' गाना हुआ रिलीज

'क़ुबूल' अब जंगली म्यूजिक पर सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब पर उपलब्ध है। फिल्म 'हक', जो जंगली पिक्चर्स, इन्सोमनिया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज के साथ बनाई गई है। वो 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'हक' में यामी गौतम और इमरान हाशमी की खूबसूरत रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें-

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने बेटी मालती संग की लक्ष्मी पूजा, दिवाली सेलिब्रेशन की दिखाई झलक

ब्रेकअप के डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस ने की सगाई, मुंबई के बिजनेसमैन का थामा हाथ

Latest Bollywood News