दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी को फिर से प्यार मिल गया है। तलाक के लगभग दो साल बाद उन्होंने ये खबर दी है। अटकलें तब शुरू हुईं जब बिजनेसमैन ने मेघना लखानी तलरेजा के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन ने सभी का ध्यान खींचा है। उन्होंने लिखा, 'मेरे परिवार में आपका स्वागत है।' सोशल मीडिया पर भरत तख्तानी की उनकी नई गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं, जिसके बाद से लोग यह जानना चाहते हैं कि मेघना लखानी कौन हैं?
भरत तख्तानी ने मेघना लखानी संग रिश्ते पर लगाई मुहर
मेघना ने स्पेन में अपनी छुट्टियों के दौरान भरत के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें दोनों मैड्रिड में ओरिजन डे लास कैरेटेरास रेडियल्स पट्टिका के पास एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले पोज देते नजर आए। इस पोस्ट के कैप्शन में मेघना ने लिखा, 'नया सफर यहीं से शुरू होता है। ये ऑफिशियल है।' यह खबर इसलिए भी हैरान करने वाली क्योंकि कुछ वक्त पहले ही भरत और ईशा को ऋषिकेश में देखा गया था।
Image Source : Instagram/@meglakhaniभारत तख्तानी और मेघना लखानी
मेघना लखानी कौन हैं?
दुबई में रहने वाली मेघना एक बिजनेस वूमेन और वन मॉडर्न वर्ल्ड की संस्थापक हैं। उनका ब्रांड लंबे वक्त तक चलने वाले प्रीमियम प्रोडक्ट और पैकेजिंग कंसल्टिंग सर्विस कंपनियों को बेचता है। मेघना की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने 15 साल तक ग्लोबल इंडस्ट्रीज में काम किया है। वो वन मॉडर्न वर्ल्ड के अलावा, MLT और Optas app स्टार्टअप्स की भी संस्थापक हैं। वह द लेडी बॉस डायरीज नाम से एक इंस्टाग्राम पेज भी चलाती हैं जो स्पेशल महिलाओं के लिए बनाया गया है।
12 साल बाद टूटा ईशा देओल-भरत तख्तानी का रिश्ता
दोनों ने 2012 में मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की थी, जिसमें उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। हालांकि, उनकी शादी साल 2024 में टूट गई। उन्होंने अक्टूबर 2017 में अपनी पहली बेटी राध्या और 10 जून 2019 को ईशा देओल-भरत ने अपनी दूसरी बेटी मिराया का स्वागत किया।
Latest Bollywood News