1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मुझे वफादारी पसंद', Ex हसबैंड मोहसिन ने दिखाई रिसेप्शन की झलक, दूसरी बेगम पर लुटाया प्यार तो उर्मिला मातोंडकर ने बयां किया हाल-ए-दिल

'मुझे वफादारी पसंद', Ex हसबैंड मोहसिन ने दिखाई रिसेप्शन की झलक, दूसरी बेगम पर लुटाया प्यार तो उर्मिला मातोंडकर ने बयां किया हाल-ए-दिल

पूर्व पति मोहसिन अख्तर की दूसरी शादी के रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आने के बाद, अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने प्यार और वफादारी पर एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

Urmila mohsina- India TV Hindi
Image Source : URMILA MOHSINA INSTAGRAM उर्मिला माटोंडकर, मोहसिन और निधा।

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर प्यार और वफादारी को लेकर एक क्रिप्टिक संदेश साझा किया है। यह पोस्ट उनके पूर्व पति मोहसिन अख्तर द्वारा जून में आयोजित अपने दूसरी शादी के रिसेप्शन की नई तस्वीरें पोस्ट करने के बाद सामने आया है। तस्वीरों के साथ मोहसिन ने अपनी नई पत्नी निधा भट्ट के लिए एक प्यार भरा संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने निधा को केवल अपनी पत्नी ही नहीं, बल्कि अपना घर और सुकून भी बताया।

उर्मिला ने पोस्ट में क्या लिखा?

मोहसिन के इस पोस्ट के तुरंत बाद उर्मिला मातोंडकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'मुझे प्यार, वफादारी और समय जैसी कीमती चीजें पसंद हैं।' हालांकि उर्मिला की ओर से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस पोस्ट को सीधे तौर पर मोहसिन की दूसरी शादी और उनकी तस्वीरों पर उर्मिला की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।

Image Source : Urmila matondkar instagramउर्मिला का क्रिप्टिक पोस्ट।

मोहसिन अख्तर का भावुक संदेश और तस्वीरें

सामने आई तस्वीरों में मोहसिन अख्तर गुलाबी रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी निधा भट्ट पीच रंग के परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए मोहसिन ने एक बेहद भावुक कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, 'तुम सिर्फ मेरी पत्नी नहीं बनी हो, बल्कि मेरा घर, मेरा सुकून और मेरे हर दिन का सबसे पसंदीदा हिस्सा बन गई हो। मैं तुम्हें अपनी जिंदगी में लाने के लिए अल्लाह का शुक्रगुजार हूं और वादा करता हूं कि अपने सफर के हर दौर में तुम्हारा ख्याल रखूंगा, तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा और तुमसे प्यार करूंगा।' उन्होंने आगे लिखा, 'यह शुरुआत हमारे लिए, हमेशा के लिए और उस खूबसूरत जिंदगी के लिए है जिसे हम साथ मिलकर बनाने जा रहे हैं। मेरी बनने के लिए शुक्रिया, मेरा प्यार। तुम्हारे लिए हमेशा आभारी रहूंगा।'

जून में हुई थी दूसरी शादी का ऐलान

मोहसिन ने इस साल जून के महीने में अपनी दूसरी शादी की घोषणा की थी। उस समय भी एक भावुक पोस्ट के ज़रिए उन्होंने अपनी जिंदगी में फिर से प्यार मिलने और नए अध्याय की शुरुआत के बारे में बात की थी। उन्होंने लिखा था, 'साफ नीयत, सच्चा प्यार और सब्र व शुक्र से भरा दिल। अपनी आत्मा को पवित्र रखें, रास्ते में खुद को संभालें और भरोसा रखें कि अल्लाह की लिखी कहानी हमेशा बेहतर होती है।' उन्होंने अपनी पत्नी को टैग करते हुए आगे लिखा, 'अपने सही समय पर, मेरी खूबसूरत पत्नी निधा, उन्होंने मुझे तुम्हारी सादगी से नवाजा और मुझे अपना आशीर्वाद दिया। तुम मेरी जिंदगी में रोशनी लेकर आई हो। इसलिए धन्यवाद, मेरा प्यार।'

उर्मिला और मोहसिन का रिश्ता और तलाक

मोहसिन अख्तर की पहली शादी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर से हुई थी। दोनों 4 फरवरी 2016 को एक सादे और निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। अलग-अलग धर्म से होने और दोनों के बीच 10 साल की उम्र का अंतर होने के कारण उनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। कश्मीर के रहने वाले व्यवसायी और मॉडल मोहसिन की मुलाकात उर्मिला से 2014 में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भांजी की शादी में हुई थी। मनीष उन चुनिंदा हस्तियों में शामिल थे जो इस शादी में मौजूद थे। वर्ष 2024 में उर्मिला और मोहसिन के वैवाहिक जीवन में अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं। इसके बाद सितंबर 2024 में दोनों के करीबी सूत्रों के हवाले से यह खबर आई कि उर्मिला ने मुंबई की एक अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है। इसके बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।

ये भी पढ़ें:  'डी कंपनी से भी ज्यादा खतरनाक', मुंबई अंडरवर्ल्ड पर राम गोपाल वर्मा का नया दांव, क्राइम-थ्रिलर 'पुलिस कंपनी' से सामने आई पहली झलक

Latest Bollywood News