Shubhangi Atre Exclusive: 'भाभीजी घर पर हैं!' के मेकर्स और कलाकारों ने अपने अनोखे ह्यूमर और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े फनी सीन्स से सभी का खूब मनोरंजन किया है और यह भारतीय टेलीविजन का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। यह पसंदीदा सिटकॉम अब 'भाभीजी घर पर हैं - फन ऑन द रन' की रिलीज के साथ बड़े पर्दे पर आ गया है। यह फिल्म वही चार्म लेकर 06 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है, जिसकी हर कोई उम्मीद कर रहा था। अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने INDIA TV से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान फिल्म से जुड़े कई किस्से शेयर किए। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने 'भाभीजी घर पर हैं' फिल्म का एक सीन अपनी जान जोखिम में डालकर शूट किया था। जानिए शुभांगी अत्रे ने क्या कहा...
शुभांगी अत्रे ने जान की बाजी लगा कर शूट किया ये सीन
अंगूरी भाभी के रोल के लिए मशहूर शुभांगी अत्रे को 'भाभीजी घर पर हैं' की शूटिंग के दौरान एक सीन करते समय जानलेवा पल का सामना करना पड़ा। एक कार का सीन शूट करते वक्त वह बहुत डर गई थी, क्योंकि पहाड़ी इलाके में गाड़ी चलाना उनके लिए बहुत मुश्किल हो गया था। उन्हें उस दौरान सिर्फ अपना नहीं बल्कि सभी को ध्यान में रखकर ये सीन शूट करना था। शुभांगी अत्रे से जब पूछा गया कि क्या मूवी के दौरान ऐसा कोई सीन था, जब आपको बहुत डर लगा हो? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'हां, भाभीजी घर पर हैं - फन ऑन द रन में मुझे जब एक कार का सीन शूट करना था, जिसका ब्रेक फेल और क्लच खराब था तब मैं जर गई थीं।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मुझे अपनी जान के साथ-साथ विभूति नारायण को भी बचाना था।'
कितने दिन में शूट हुआ भाभीजी घर पर हैं फिल्म
शुभांगी अत्रे ने इंडिया टीवी को दिए इसी इंटरव्यू में खुलासा किया कि 'भाभीजी घर पर हैं - फन ऑन द रन की शूटिंग उन्होंने टीन के साथ 20 दिन में पूरी की थी। साथ ही यह भी बताया कि यह फिल्म कहां शूट हुई। फिल्म भाभीजी घर पर हैं की आधे से ज्यादा शूटिंग देहरादून और मसूरी जैसी खूबसूरत जगह पर हुई है।
शुभांगी अत्रे ने तेज बुखार में शूट की फिल्म
'भाभीजी घर पर हैं - फन ऑन द रन' का आखिरी सीन शुभांगी अत्रे ने 103 बुखार में शूट किया था। बिना रेस्ट लिए उन्होंने अपने टीम के साथ फिल्म की शूटिंग समय पर खत्म की। एक्ट्रेस को सेट पर काम करते हुए, कई बार सुबह से रात हो जाती थी। एक्ट्रेस ने कहा, 'फिल्म को पूरा करने में हम लोगों ने बहुत मेहनत की है, कई बार सुबह 9 बजे से रात के 12 बज जाते थे।'
ये भी पढे़ं-
ये रिश्ता क्या कहलाता है का ये एक्टर, 'बॉर्डर 2' में बना पाकिस्तानी कर्नल, सनी देओल संग हुई जबरदस्त भिड़ंत, पहचाना क्या?
नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली ये एक्ट्रेस कभी थी डेंटिस्ट, अजय देवगन की बेटी बन किया बॉलीवुड डेब्यू, अब 'मर्दानी 3' से छाईं
Latest Bollywood News