1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान ने दिखाया अपने बेडरूम का कोना-कोना, करण जौहर और रिद्धिमा कपूर के बेशकीमती गिफ्ट्स ने खींचा ध्यान

फराह खान ने दिखाया अपने बेडरूम का कोना-कोना, करण जौहर और रिद्धिमा कपूर के बेशकीमती गिफ्ट्स ने खींचा ध्यान

फराह खान के घर में एक शानदार 'हर्मेस मोसाइक ओ 24 गोल्ड टार्ट प्लैटर' है, जो रिद्धिमा कपूर ने गिफ्ट किया है। वहीं फिल्ममेकर ने करण जौहर से मिले डिजाइनर और महंगे बैग्स भी दिखाए।

farah khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@FARAHKHANKUNDER फराह खान

फराह खान, जिन्होंने हमें दिल्ली और मुंबई में कई मशहूर हस्तियों के घरों के अंदर की झलक दिखाई है। उन्होंने अब पहली बार अपने खुद के घर और अपने शानदार लग्जरी हैंडबैग कलेक्शन की एक झलक दिखाई है। फराह मुंबई के लोखंडवाला में 'ओबेरॉय स्काई हाइट्स' में रहती हैं, जहां उनका घर तीन मंजिल तक है। इस घर में सात बड़े बेडरूम, एक प्राइवेट स्विमिंग पूल और वर्सोवा बीच का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। घर को कई हिस्सों में बांटा गया है। सबसे पहले वह जगह आती है, जहां उनकी प्राइवेट लिफ्ट खुलती है। यहां से एक बड़ा लिविंग एरिया शुरू होता है, जिसमें बहुत कम फर्नीचर है जैसे कि एक लाल सोफा, बुद्ध की मूर्तियों से सजा एक साइड टेबल और लकड़ी का फर्श।

फराह खान का खूबसूरत बेडरूम

फिल्ममेकर फराह का बेडरूम इस घर का एक और खास हिस्सा है। हाल ही में रेनोवेट किए गए इस कमरे में भूरे रंग की फ्लोरिंग और वॉलनट के रंग की दीवारें हैं। सोने की जगह को बालकनी से अलग करने के लिए फर्श से छत तक एक स्लाइडिंग पार्टीशन लगाया गया है। कमरे में एक स्टाइलिश वैनिटी और मेकअप रखने के लिए कई दराजें भी हैं।

फराह खान का लग्जरी हैंडबैग कलेक्शन

फराह ने दर्शकों को अपना शानदार डिजाइनर हैंडबैग कलेक्शन भी दिखाया। इनमें से ज्यादातर बैग उन्हें उनके करीबी दोस्त करण जौहर ने उनकी फिल्मों के गानों की कोरियोग्राफी करने के बदले में गिफ्ट किए थे। उनके कलेक्शन में लुई वुइटन, डायर, रॉबर्टो कैवली, गुच्ची, बोटेगा वेनेटा, मियू मियू और सेंट लॉरेंट जैसे लग्जरी ब्रांड्स के बैग शामिल हैं। व्लॉग के दौरान फराह ने कई बैग दिखाए और करण को याद दिलाया कि उन्होंने ये बैग किस मौके पर गिफ्ट किए थे। उन्होंने कहा, 'यह तुमने मुझे मेरे जन्मदिन पर दिया था, यह 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए और यह 'रॉकी और रानी' के लिए।'

फराह खान को करण क्यों गिफ्ट करते हैं लग्जरी बैग

करण ने बताया कि वह उन्हें इतने सारे लग्जरी बैग क्यों गिफ्ट करते हैं। उन्होंने कहा, 'फराह मेरे गानों के लिए मुझसे कोई पैसे नहीं लेतीं, इसलिए उन्हें कुछ तो देना ही चाहिए और मेरा यह मेरा तरीका है।'

रिद्धिमा कपूर ने फराह को दिया बेशकीमती गिफ्ट

फराह खान के घर में एक लग्जरी 'हर्मेस मोसाइक ओ 24 गोल्ड टार्ट प्लैटर' भी है, जो बेशकीमती है। करण जौहर उनके घर में इस लग्जरी ब्रांड की चीज देखकर हैरान रह गए और बोले, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि फराह के घर में इस ब्रांड की कोई चीज होगी।' इस पर फराह ने बताया कि यह प्लैटर उन्हें रिद्धिमा कपूर साहनी ने गिफ्ट किया था। हाल ही में फराह खान अपने कुक के साथ वायरल हुए एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आई थीं।

फराह खान ने दिखाई वर्कस्पेस से किचन तक की झलक

फराह खान का होम टूर चर्चा में बना हुआ है, जिसमें उन्होंने हर कोना दिखाया। वीडियो में आगे एक और बैठने की जगह दिखाई देती है, जहां सफेद सोफा और लाल कालीन बिछा है। इसके साथ ही एक वर्कस्पेस भी है, जिसमें फराह के कई अवॉर्ड्स सजाकर रखे गए हैं। सफेद सोफे के ठीक सामने एक बेज काउच है, जिसे पीले रंग के कुशन से सजाया गया है। उनका किचन पूरी तरह से व्हाइट थीम पर डिजाइन किया गया है, जिसमें ब्लैक कलर का काउंटरटॉप और एक बड़ा रेफ्रिजरेटर है। यहीं पर फराह अपना मशहूर रोस्ट चिकन और यखनी पुलाव बनाती हैं।

ये भी पढ़ें - फराह खान ने कुक दिलीप संग बहस का वीडियो वायरल होने के बाद किया रिएक्ट, बोलीं- 'सच जाने बिना निष्कर्ष न निकालें'

Latest Bollywood News