A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड गूगल सीईओ सुंदर पिचाई से मिलीं फराह खान, सोशल मीडिया पर दिखाई झलकियां

गूगल सीईओ सुंदर पिचाई से मिलीं फराह खान, सोशल मीडिया पर दिखाई झलकियां

फराह खान ने हाल ही में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की है। जिसकी तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Farah Khan And Sundar Pichai- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM@FARAHKHANKUNDER फराह खान और सुंदर पिचाई

अपने ब्लॉग को लेकर खूब चर्चा में रहने वाली सभी सेलिब्रिटीज की चहेती डायरेक्टर फरहा खान ने हाल ही में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की है। सोमवार को फराह ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं। मुलाकात की झलकियां दिखाते हुए फराह ने लिखा, 'जब आपको गूगल को ही गिगल यानी मुस्कुराने पर मजबूर कर दें। सुंदर पिचाई से मुलाकात! यूट्यूब इंडिया शुक्रिया।' इन तस्वीरों में फराह और सुंदर पिचाई दोनों बात करते हुए खूब मुस्कुरा रहे हैं। फिल्मी सितारों ने भी इन तस्वीरों पर कमेंट्स पोस्ट किए हैं। नीलम कोठारी ने प्यार भरे इमोजी भेजे हैं और सीमा सजदेहा ने भी प्यार लुटाया है। 

ब्लॉग्स की क्वीन हैं फराह खान

फरहा खान बॉलीवुड की सबसे चहेती और पॉपुलर डायरेक्टर-कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने बॉलीवुड को हिट फिल्में भी दी हैं और दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म को भी डायरेक्ट किया है। फराह खान डायरेक्टर बनने से पहले एक सफल कोरियोग्राफर थीं और दर्जनों फिल्मों में अपने डांस स्टेप पर हीरो-हीरोइन्स को नचाया करती थीं। आज भी फराह अपनी कोरियोग्राफी को लेकर पहचानी जाती हैं। लेकिन इन दिनों अपने ब्लॉग्स को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। फराह ने अपने कुक दिलीप के साथ इन ब्लॉग्स की शुरुआत की थी औज उनके दर्जनों सुपरहिट ब्लॉग्स हैं और लोगों को उनके ब्लॉग्स का इंतजार रहता है। बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज के साथ फराह खान ने ब्लॉग बनाया है और दर्शकों को खूब पसंद भी आता है। 

लवयापा में कोरियोग्राफर थीं फराह खान

फराह खान काफी लंबे समय से फिल्मों को डायरेक्ट करती नहीं दिखी हैं। हालांकि रियलिटी शोज में अक्सर ही बतौर जज हिस्सा लेती रहती हैं। बीते साल रिलीज हुई फिल्म लवयापा में फराह खान ने कोरियोग्राफी का काम किया था। जुनैद खान और खुशी कपूर स्टारर ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और इसमें आशुतोष राणा ने भी अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म की कोरियोग्राफी फराह खान ने ही की थी। अब फराह इन दिनों फिल्मी सितारों के साथ ब्लॉग्स में नजर आती रहती हैं। हाल ही में फराह खान ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की थी। इसकी तस्वीरों को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है। 

ये भी पढ़ें- तिहाड़ जेल से छूटने के बाद शूटिंग पर लौटे राजपाल यादव, अक्षय कुमार संग फिल्म में आएंगे नजर, देखें वीडियो 

Dhurandhar 2 में कौन हैं बड़े साहब, अब रणवीर सिंह के आगे खड़ा होगा जबरा सुपरस्टार? हो गया खुलासा

Latest Bollywood News