1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2015 में रिलीज हुई फिल्म, जिसके एक गाने पर ही मेकर्स ने खर्च कर डाले 7 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा था हाल

2015 में रिलीज हुई फिल्म, जिसके एक गाने पर ही मेकर्स ने खर्च कर डाले 7 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा था हाल

फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ हाल ही में अशनीर ग्रोवर के दिल्ली वाले घर पहुंचीं, जहां उन्होंने शाहरुख खान और काजोल स्टारर 'दिलवाले' के गाने 'गेरुआ' के बजट का खुलासा किया।

Farah Khan- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM FARAH KHAN YOUTUBE फराह खान ने अशनीर और माधुरी ग्रोवर के घर का किया दौरा

पिछले कुछ महीनों से फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ यूट्यूब पर अपने रोज के कुकिंग व्लॉग्स से लोगों का दिल जीत रही हैं। एक लोकप्रिय व्लॉगर होने के अलावा फराह एक जानी-मानी निर्देशक, निर्माता और कोरियोग्राफर भी हैं। उनकी कुछ फिल्में और गाने आज भी यादगार बने हुए हैं। हाल ही में बिजनेसमैन और शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर के साथ अपने नए व्लॉग में फराह खान ने शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले' के एक गाने 'गेरुआ' की कीमत के बारे में खुलकर बात की।

गेरुआ आइसलैंड में शूट किया गया इकलौता बॉलीवुड गाना

12 सितंबर, 2025 को फराह खान ने एक व्लॉग अपलोड किया, जिसमें वह और दिलीप, अशनीर ग्रोवर के घर गए थे। घर का टूर करते वक्त फराह ने अशनीर और उनकी पत्नी माधुरी ग्रोवर से कहा, 'तुम लोग बहुत घूमे हो!' इस पर अशनीर की पत्नी माधुरी ने तुरंत जवाब दिया, 'हम हाल ही में आइसलैंड गए थे, जहां आपने गेरुआ की शूटिंग की थी।' इसके बाद फराह खान ने मजाक में पूछा, 'क्या तुम दोनों ने शाहरुख और काजोल वाला मशहूर सीन रीक्रिएट किया?' फराह के सवाल पर इस कपल ने मजाक में कहा, 'नहीं... हमारे पास इसके लिए शिफॉन की साड़ी नहीं थी। हमने बस बैकग्राउंड में गाना बजाया था।' इस जोड़े ने आगे बताया कि जब उन्होंने गूगल पर सर्च किया कि आइसलैंड में कौन सा बॉलीवुड गाना शूट किया गया है तो उन्हें सिर्फ गेरुआ ही मिला और फिर फराह ने कहा 'गेरुआ' आइसलैंड में शूट किया गया एकमात्र बॉलीवुड गाना है।

गेरुआ गाने को शूट करने में खर्च हुए 7 करोड़

फराह खान ने 'गेरुआ' के बजट के बारे में भी बताया, उन्होंने कहा कि वहां की लोकेशन बहुत महंगी है। हमने उस गाने को सिर्फ दो लोगों के साथ शूट किया था, फिर भी बजट 7 करोड़ रुपये था। गेरुआ रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' का काजोल और शाहरुख खान का एक रोमांटिक गाना है। यह गाना आइसलैंड के दक्षिणी तट पर फिल्माया गया है, जिसमें रेनिस्फजारा बीच, विमान दुर्घटना स्थल, पहाड़ और ज्वालामुखी की सीन्स शामिल हैं।

ये भी पढ़े-

10 करोड़ के डाइनिंग टेबल का सच! चकराया फराह खान का दिमाग, देखें अशनीर ग्रोवर के आलीशान घर की झलक

'ओम शांति ओम' में इस हसीना के 10 सेकंड के सीन की वजह से रुक गई थी शूटिंग, फराह खान ने किया खुलासा

Latest Bollywood News