A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान के ट्रिपलेट्स जार, डिवा-अन्या हुए ग्रेजुएट, कॉन्वोकेशन में इमोशनल हुईं डायरेक्टर, नीता अंबानी संग दिए पोज

फराह खान के ट्रिपलेट्स जार, डिवा-अन्या हुए ग्रेजुएट, कॉन्वोकेशन में इमोशनल हुईं डायरेक्टर, नीता अंबानी संग दिए पोज

फराह खान ने इसी साल अपने तीनों बच्चों जार, डिवा और अन्या का 18वां जन्मदिन मनाया था और अब नए पोस्ड के जरिए उन्होंने बताया है कि उनके तीनों बच्चे अब ग्रेजुएट हो चुके हैं। फराह ने बच्चों के ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

farah khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@FARAHKHANKUNDER फराह खान ने शेयर की बच्चों के ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें।

बॉलीवुड की मोस्ट फेमस कोरियोग्राफर, डायरेक्टर और यूट्यूबर फराह खान यूं तो अक्सर अपने व्लॉग्स को लेकर ही चर्चा में रहती हैं। फराह अपने कुक दिलीप के साथ व्लॉग बनाती हैं और उनके हर नए व्लॉग का एक नया सेलिब्रिटी हिस्सा होता है। फराह और उनके कुक दिलीप की जोड़ी इनके फैंस को भी काफी अच्छी लगती है। इस बीच फराह खान फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार कुक दिलीप के साथ अपनी नोंक-झोंक को लेकर नहीं, बल्कि अपने बच्चों को लेकर। फराह की खुशी इस समय सातवें आसमान पर है, क्योंकि उनके तीनों बच्चे अब ग्रेजुएट हो चुके हैं। फराह खान ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें साझा करते हुए फैंस के साथ ये खबर साझा की है।

ग्रेजुएट हुए फराह खान के बच्चे

फराह खान ने हाल ही में अपने बच्चों जार, डिवा और अन्या के ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। फराह ने भी अपने बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी अटैंड की थी और उनके साथ नीता अंबानी और पीवी सिंधू भी इस ग्रेजुएशन सेरेमनी का हिस्सा बने थे। शेयर किए गए पोस्ट के साथ फराह खान ने अपनी खुशी जाहिर की है और काफी इमोशनल भी हो गईं। फराह ने अपने बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए एक बेहद इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।

भावुक हुईं फराह खान

फराह खान ने अपने पोस्ट में लिखा- 'समझ नहीं आता कि अधिक मुश्किल क्या है... बच्चों को पालना या उन्हें जाने देना!? वे जितनी ऊंची उड़ान भरना चाहें, उड़ सकते हैं... उनके लिए हमेशा एक घोंसला इंतजार कर रहा होगा। तस्वीरें लेते समय तीनों बच्चों और पति को एक साथ ढूंढना नामुमकिन है।' फराह खान के पोस्ट पर कमेंट करते हुए फैंस और सेलेब्स फराह और उनके तीनों बच्चों को बधाई दे रहे हैं। भावना पांडे से लेकर सुजैन खान ने फराह के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दी है।

चर्चा में फराह के तीनों बच्चों का ट्रांसफॉर्मेशन

फराह खान ने 2008 में आईवीएफ के जरिए अपने तीनों बच्चों को जन्म दिया था। फराह के बच्चे अब 18 साल के हो चुके हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने सोशल मीडिया पर बच्चों के बर्थडे पर पोस्ट साझा किया था। फराह के तीनों बच्चों ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई स्कूलिंग की है। अब फराह ने तीनों बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें साझा करते हुए गर्व जाहिर किया। तस्वीरों में फराह के बच्चों को नीता अंबानी और पीवी सिंधू के साथ पोज देते भी देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः 'शरारत' की राधा याद है? कभी टीवी पर किया राज, फिर एक्टिंग से काटी कन्नी, 20 साल में इतना बदल चुका है अंदाज
किताब में छपी, फिर पर्दे पर दिखी, फेमस नॉवेल पर बेस्ड है नेटफ्लिक्स की ये 8 साल पुरानी सीरीज, तूफानी है कहानी

Latest Bollywood News