1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 10 करोड़ के डाइनिंग टेबल का सच! चकराया फराह खान का दिमाग, देखें अशनीर ग्रोवर के आलीशान घर की झलक

10 करोड़ के डाइनिंग टेबल का सच! चकराया फराह खान का दिमाग, देखें अशनीर ग्रोवर के आलीशान घर की झलक

फराह और दिलीप, बिजनेसमैन और शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर के दिल्ली वाले घर पहुंचे। इस नए एपिसोड में फराह खान ने अशनीर के 10 करोड़ रुपये के डाइनिंग टेबल का भी सच बताया।

Farah Khan- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM FARAH KHAN YOUTUBE फराह खान पहुंचीं अशनीर और माधुरी ग्रोवर के घर

बॉलीवुड कोरियोग्राफर से निर्देशक बनीं फराह खान अपने यूट्यूब चैनल से लोकप्रियता हासिल कर रही हैं। वह अपने कुक दिलीप और कई मशहूर मेहमानों के साथ मजेदार बातचीत के दौरान कई खुलासे करती है। अब अपने नए व्लॉगिंग सीरीज में वह दिलीप के साथ अशनीर ग्रोवर के आलीशान घर पहुंचीं। इस नए एपिसोड में फराह और दिलीप, बिजनेसमैन और शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर के दिल्ली स्थित घर को देख हैरान रह गए। वीडियो में अशनीर और उनकी पत्नी माधुरी ग्रोवर अपने घर के हर कोने की खासियत बताते नजर आए।

अशनीर ग्रोवर के 10 करोड़ रुपये के डाइनिंग टेबल का सच

फराह खान का जिस चीज ने ध्यान खींचा वो अशनीर ग्रोवर का 10 करोड़ रुपये वाला डाइनिंग टेबल था जो काफी चर्चा में भी रह चुका है। जब फराह ने अशनीर से वायरल दावे के पीछे की कहानी के बारे में पूछा तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है। उन्होंने कहा, 'मीडिया को मेरे बारे में लिखने के लिए कुछ चाहिए था। डाइनिंग टेबल का वजन असल में 150 किलो था, लेकिन किसी ने इसे 150,000 रुपये समझ लिया। यह सोचकर कि यह ज्यादा नहीं है, उन्होंने मान लिया कि यह डॉलर में है, जो कि 150,000 अमेरिकी डॉलर है।

150 किलो के टेबल की कीमत हुई 10 करोड़ रुपये

उन्होंने आगे कह, 'उस समय की विनिमय दर के हिसाब से, इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये हो गई। लेकिन फिर एक हिंदी अखबार को लगा कि यह भी बहुत कम है, इसलिए उन्होंने इसमें एक शून्य जोड़कर इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये कर दी!' फराह ने हंसते हुए कहा, 'तो यह 10 करोड़ रुपये का डाइनिंग टेबल नहीं है।' जिस पर अशनीर और उनकी पत्नी माधुरी ग्रोवर ने मजाक में कहते हैं कि मैं आपको ये 1 करोड़ रुपये में दे सकता हूं। यह सुन फराह खान हंस देती हैं।

अशनीर ग्रोवर कौन हैं?

अशनीर ग्रोवर बिजनेस की दुनिया के अलावा अपने नए रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' को होस्ट भी कर रहे हैं। वह अपनी बेबाक बयान की वजह से वे हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उन्हें 2024 में सलमान खान के साथ 'बिग बॉस 18' के स्टेज पर भी देखा गया था, जिसके बाद से वह आज तक चर्चा में हैं। अशनीर ग्रोवर भारत पे के सह-संस्थापक भी हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया।

ये भी पढ़ें-

'ओम शांति ओम' में इस हसीना के 10 सेकंड के सीन की वजह से रुक गई थी शूटिंग, फराह खान ने किया खुलासा

युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद दोबारा प्यार को मौका देंगी धनश्री, सुन फराह खान हुई हैरान, कही ये बात

Latest Bollywood News